फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips For Tiranga Eye Makeup: गणतंत्र दिवस के मौके पर करें तिरंगा आई मेकअप, लुक दिखेगा सबसे अलग

Sun, 26 Jan 2025 07:37 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप गणतंत्र दिवस के दिन अपना खूबसूरत और अलग अंदाज दिखाना चाहती हैं तो आंखों पर तिरंगा आई मेकअप करें। यहां तिरंगा आई मेकअप करने की गाइड दी जा रही है। 
विज्ञापन
1 of 8
गणतंत्र दिवस के मौके पर करें तिरंगा आई मेकअप - फोटो : अमर उजाला
Tips For Tiranga Eye Makeup: जब भी कोई त्योहार आता है तो महिलाएं इसके लिए खूब अच्छे से तैयार होती हैं। ऐसे में अब जब गणतंत्र दिवस जैसा बड़ा राष्ट्रीय पर्व आ गया है तब तो महिलाओं को और भी ज्यादा अच्छे से सजना और संवरना चाहिए। यदि आप भी इस दिन तिरंगे के रंग में डूबकर सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होना चाहती हैं, तो अपने लुक को खास रखें। तिरंगा आउटफिट तो लगभर हर किसी के पास होता है।

यदि आपके पास ये नहीं है तो आप सिंपल सफेद सूट कैरी कर सकती हैं। इसके साथ चाहें तो आप तिरंगा आई मेकअप करें। तिरंगा आई मेकअप की वजह से आपका लुक और भी ज्यादा खूबसूरत लगेगा। यदि आपको तिरंगा आई मेकअप करना नहीं आता तो यहां हम आपको इसी आसान गाइड देने जा रहे हैं। ताकि आप भी अपने लुक को खास बना सकें। 
विज्ञापन

2 of 8
आंखों के चारों ओर बेस तैयार करें - फोटो : Adobe stock
आंखों के चारों ओर बेस तैयार करें

तिरंगा आई मेकअप करने के लिए सबसे पहले अपनी आंखों के चारों ओर प्राइमर लगाएं ताकि आईशैडो लंबे समय तक टिक सके। फिर, एक हल्का कंसीलर लगाएं ताकि आपके आई मेकअप का रंग और भी ब्राइट और साफ दिखे।
विज्ञापन

3 of 8
अब आंखों पर तिरंगे के रंगों में आईशैडो लगाएं - फोटो : instagram
अब आंखों पर तिरंगे के रंगों में आईशैडो लगाएं

तिरंगा आई मेकअप करने के लिए सिर्फ एक रंग नहीं, बल्कि केसरिया, सफेद और हरा तीनों रंगों का इस्तेमाल करना है। इसके लिए अपनी आंखों के बाहरी कोने में केसरिया रंग का आईशैडो लगाएं। आंखों के बीच में सफेद या क्रीम रंग का आईशैडो लगाएं, ताकि आंखें खुली और ब्राइट दिखें। आखिरी में आंखों के अंदर के कोने में हरे रंग का आईशैडो लगाएं।

4 of 8
अब आंखों पर तिरंगे के रंगों में आईशैडो लगाएं - फोटो : instagram
चाहें तो आंखों के ऊपर की तरफ केसरिया आईशैडो लगाकर बीच में सफेद और पलकों के पास हरा आईशैडो इस्तेमाल कर सकती हैं। 
   
विज्ञापन

5 of 8
आंखों को बनाएं बोल्ड - फोटो : instagram
आंखों को बनाएं बोल्ड

यदि आप चाहें तो तिरंगे के रंगों के साथ एक डिटेल्ड आईलाइनर डिजाइन भी बना सकती हैं। उदाहरण के लिए केसरिया और हरे रंग से हल्का सा आर्क या डॉट्स बना सकती हैं।
विज्ञापन

6 of 8
आंखों को हाइलाइट करें - फोटो : instagram
आंखों को हाइलाइट करें

 आई मेकअप को खास बनाने के लिए अपनी आंखों के अंदर के कोने में हलका-सा शिमरी या सफेद हाइलाइटर लगाएं, ताकि आंखें और भी खुली और आकर्षक दिखें।
   
विज्ञापन

7 of 8
मस्कारा लगाना न भूलें - फोटो : instagram
मस्कारा लगाना न भूलें

अपनी पलकों पर मस्कारा लगाकर आंखों को और भी खूबसूरत बनाएं। अगर आप चाहें तो आईलैशेज का इस्तेमाल भी कर सकती हैं, ताकि आंखों का लुक और भी ड्रामेटिक लगे।
 
विज्ञापन

8 of 8
इस बात का रखें ध्यान - फोटो : instagram
इस बात का रखें ध्यान

 तिरंगे के रंगों को बहुत अधिक कठोर रूप से अलग-अलग न रखें, हल्का सा ब्लेंड करने से लुक और भी सुंदर और सॉफ्ट लगता है। अगर आप चाहें, तो अपनी आंखों के नीचे भी तिरंगे के रंगों में लाइन बना सकती हैं। यह एक स्टाइलिश लुक देगा। यह मेकअप आपके गणतंत्र दिवस की तैयारी को और भी खास बना सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें