फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2025: तिरंगा मेकअप करने का आसान तरीका क्या है ? आप भी जानें

Sun, 26 Jan 2025 07:36 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप भी गणतंत्र दिवस के दिन तिरंगा मेकअप करना चाहती हैं तो अपने मेकअप में कुछ चीजों को अवश्य शामिल करें। इससे आपका लुक प्यारा दिखे। 
विज्ञापन
1 of 7
तिरंगा मेकअप करने का आसान तरीका क्या है ? - फोटो : instagram
Tricolor Makeup Look Ideas for 26 January: गणतंत्र दिवस भारत का एक ऐसा राष्ट्रीय पर्व है, जिसे हर साल 26 जनवरी के दिन बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया जाता है। यह दिन भारत के गणराज्य बनने और भारतीय संविधान के लागू होने की याद दिलाता है।

दरअसल,  26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ और भारत एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, और लोकतांत्रिक गणराज्य बना। ऐसे में हर भारतीय इस दिन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि देता है।

गणतंत्र दिवस के मौके पर नई दिल्ली में भव्य परेड का आयोजन होता है। भारतीय सेना, वायु सेना, नौसेना, पुलिस बल और एनसीसी कैडेट्स परेड में हिस्सा लेते हैं। लोग परेड देखने जाते हैं तो वहीं बहुत से लोग झंडा फहराने जाते हैं। हर कोई अपने-अपने तरह से देशभक्ति दिखाता है। ऐसे में आप चाहें तो तिरंगा मेकअप के जरिए भी देशभक्ति दिखा सकती हैं। यहां हम आपको तिरंगा मेकअप करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
तिरंगा मेकअप करने का सामान - फोटो : Adobe stock
तिरंगा मेकअप करने का सामान

प्राइमर, फाउंडेशन, और कॉम्पैक्ट 
ऑरेंज (केसरिया), व्हाइट (सफेद), और ग्रीन (हरा) आईशैडो  
ब्लैक आईलाइनर और काजल  
लिपस्टिक  
मेकअप ब्रश और स्पंज  
विज्ञापन

3 of 7
बेस तैयार करें - फोटो : Adobe stock
बेस तैयार करें

सबसे पहले चेहरे को क्लीन करें और मॉइश्चराइजर लगाएं। प्राइमर लगाकर स्किन को स्मूथ करें। फाउंडेशन और कॉम्पैक्ट से बेस सेट करें ताकि मेकअप लंबे समय तक टिक सके।  

4 of 7
ऐसे करें आई मेकअप - फोटो : instagram
ऐसे करें आई मेकअप

आई मेकअप करने के लिए सबसे पहले पलकों पर हल्का प्राइमर या बेस लगाएं। इसके बाद आंखों के ऊपरी हिस्से पर ऑरेंज आईशैडो लगाएं। पलकों के बीच में थोड़ा सफेद आईशैडो लगाएं। आंखों के निचले हिस्से (वॉटरलाइन) पर हरा काजल लगाएं। ब्लैक आईलाइनर से विंग बनाएं। मस्कारा लगाकर पलकों को हाईलाइट करें।  
विज्ञापन

5 of 7
ऐसे लगाएं ब्लश - फोटो : instagram
ऐसे लगाएं ब्लश

लाल रंग के ब्लश की जगह हल्के ऑरेंज या गुलाबी शेड का उपयोग करें। हाइलाइटर का इस्तेमाल करके चेहरे को एक नेचुरल ग्लो दें। इससे आपका चेहरा चमक उठेगा।
विज्ञापन

6 of 7
होंठों को रखें न्यूड - फोटो : Adobe stock
होंठों को रखें न्यूड

 लिपस्टिक को सिंपल और न्यूट्रल रखें ताकि मेकअप बैलेंस्ड दिखे। चाहें तो केसरिया या हरे रंग की लिपस्टिक भी ट्राई कर सकते हैं, हालांकि ये हर किसी पर अच्छी नहीं लगती, इसलिए इसे लगाने से बचें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चेहरे पर बनाएं तिरंगा - फोटो : instagram
चेहरे पर बनाएं तिरंगा

गाल, माथे, या हाथ पर तिरंगे की डिजाइन बनाने के लिए फेस पेंट या मेकअप ब्रश का उपयोग करें। सफेद रंग के बीच में अशोक चक्र का डिजाइन बनाने के लिए ब्लू आईलाइनर का इस्तेमाल करें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें