फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी पहनते समय सही पेटिकोट का चुनाव है जरूरी, जानें खरीदते समय रखें किन बातों का ध्यान

Sat, 06 Mar 2021 01:33 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
mouni roy - फोटो : instagram
फैशन और स्टाइल की बात आती है तो साड़ी जरूर याद आ जाती है। क्योंकि साड़ी पहनकर ना केवल पारंपरिक दिखा जा सकता है। बल्कि इसी साड़ी के साथ ही ग्लैमरस भी लगा जा सकता है। वैसे भी आजकल बॉलीवुड की हसीनाएं सा़ड़ी के साथ इतने खूबसूरत लुक में नजर आती हैं कि सा़ड़ी आम लड़कियों की भी पहली पसंद बन गई है। हालांकि जब बात साड़ी पहनने की आती है तो लड़कियों की एक आम समस्या होती है कि वो बॉलीवुड हसीनाओं जैसी परफेक्ट साड़ी ड्रेपिंग क्यों नहीं कर पातीं। तो हम बता दें कि साड़ी के परफेक्ट लुक के लिए सही पेटिकोट का चुनाव भी बेहद जरूरी है। तो चलिए जानें कि किस तरह से सही पेटिकोट का चुनाव किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
karishma tanna - फोटो : instagram
कई बार देखा गया है कि लड़कियां साड़ी के साथ पेटीकोट चुनते समय कुछ बेहद आम सी लगने वाली गलतियां करती हैं। लेकिन यहीं छोटी गलतियां लुक को बिगाड़ने का काम करती हैं। घर में रखे किसी भी पुराने पेटीकोट को चलाने का काम ना करें। ये ही लुक को बिगाड़ता है। 
विज्ञापन

3 of 6
saree - फोटो : instagram
कलर का रखें ध्यान
साड़ी के साथ ठीक उसी रंग के पेटीकोट खरीदें। अगर साड़ी हल्के शेड की है तो ध्यान में रखें कि साड़ी का पेटीकोट बिल्कुल उसी से मिलता जुलता हो नहीं तो गहरे रंग के शेड का पेटीकोट साड़ी से झलके का और पूरे लुक का कबाड़ा करने के लिए काफी होगा।

4 of 6
saree - फोटो : instagram
फिटिंग है बेहद जरूरी
बाजार में मिलने वाली यूनिवर्सल फिटिंग का पेटिकोट पहनेंगी तो परफेक्ट लुक को भूल जाइए। कमर के हिसाब से फिटिंग और स्टाइलिश लुक चाहिए तो अपनी सही फिटिंग के पेटिकोट को बनवाकर पहने। तभी साड़ी का लुक सही आएगा और ड्रेपिंग भी ठीक दिखेगी।
विज्ञापन

5 of 6
saree look - फोटो : instagram
साइज के साथ लंबाई का भी रखे ध्यान
जिस तरह से पेटिकोट का साइज सही होना चाहिए। उसी तरह से लंबाई भी आपके अनुकूल ही होनी चाहिए। हमेशा एड़ी से पेटिकोट दो इंच ऊपर होना चाहिए। अगर आप बिल्कुल पैरों तक का पेटिकोट लेंगी तो वो साड़ी के बाहर दिखने लगेगा और चलने में भी समस्या पैदा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
saree - फोटो : instagram
सही फैब्रिक का करें चुनाव
पेटिकोट की फिटिंग और लंबाई के साथ सही फैब्रिक का चुनाव भी करें। जैसे आजकल कई सारी तरह की साड़ियां आती हैं नेट, ऑर्गेंजा इस तरह की हल्की साड़ियों के साथ भारी फैब्रिक वाले पेटिकोट को ही पहनें। इसके लिए शिमर या सॉटन का चयन करें ना की कॉटन का। नहीं तो साड़ी का पूरा लुक खराब हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें