फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा कक्कड़ ने सितारों से सजी साड़ी में दिखाई अदाएं तो पति रोहनप्रीत के उड़े होश, कर दिया ये कमेंट

Sat, 06 Mar 2021 12:44 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/nehakakkar
बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ हमेशा ही सुर्खियों में बनीं रहती हैं। फिर वजह चाहे जो भी हो। सोशल मीडिया पर एक्टिव नेहा का लुक इन दिनों चर्चा में हैं। इसके साथ ही पति रोहनप्रीत का कमेंट भी फैंस के लिए चर्चा का विषय बन गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम
वैसे तो नेहा सोशल मीडिया पर अक्सर ही तस्वीरें साझा करती रहती हैं। जिसमे उनके साथ पति रोहनप्रीत सिंह भी शामिल होते हैं। वहीं इस बार नेहा ने जैसे ही सितारों से सजी साड़ी में तस्वीरें साझा की तो फैंस ने उसे जमकर लाइक किया। 
विज्ञापन

3 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम
काले रंग के वेल्वेट के ब्लाउज के साथ नेहा शिमरी काली साड़ी पहने पोज दे रही हैं। जिसके साथ सिल्वर रंग के झुमके उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं। जबकि कर्ली बाल, पिंक लिप्स और उनकी अदाएं हमेशा की तरह हॉट हैं। वहीं दूसरी तरफ साथ में पति रोहनप्रीत सिंह भी कोट सूट में पोज दे रहे हैं। 

4 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम
नेहा की इस तस्वीर पर रोहनप्रीत सिंह ने कमेंट किया है उफ्फ हॉटनेस!!!। रोहन के इस कमेंट को फैंस जमकर लाइक कर रहे हैं। बता दें कुछ दिनों पहले नेहा ने इस लुक का वीडियो रील में शेयर किया था। उस पर भी पति रोहनप्रीत ने लंबा चौड़ा कमेंट कर रखा था। वहीं नेहा की ये साड़ी फैशन लेबल कल्कि ब्रांड की है। जिसकी कीमत है करीब 19 हजार रुपये।


विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : Instagram
वैसे नेहा हमेशा ही अपने सिंजलिंग लुक से फैंस को इंप्रेस करती हैं। सिंगर होने के बाद भी स्टाइल के मामले में बॉलीवुड की हसीनाओं से किसी मामले में कम नहीं रहती हैं। इंडियन आइडल के मंच पर शो जज कर रहीं नेहा वहां भी अपने गॉर्जियस लुक में नजर आती हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें