फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion: आपके लुक को स्टाइलिश बना सकता है स्कार्फ, जानें इसे कैरी करने के अलग-अलग तरीके

Wed, 26 Jul 2023 10:52 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्कार्फ आपके लुक को और ज्यादा खूबसूरत बना सकता है। इसे आप कई तरीकों से कैरी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Scarf - फोटो : istock
Fashion: स्टाइलिश दिखने के लिए महिलाएं कई तरीके अपनाती हैं। समय के साथ-साथ महिलाओं के फैशन में भी काफी ज्यादा बदलाव आ रहा है। जिस तरह से पहले महिलाएं दुपट्टा कैरी करती हैं, ठीक उसी तरह से अब स्कार्फ कैरी करने का ट्रेंड है। स्कार्फ एक ऐसा कपड़ा है, जिसे आप जींस, सूट, कुर्ते जैसे हर आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। ये आपको बाजार में काफी कम दामों में मिल जाता है। स्कार्फ खरीदना तो आसान है लेकिन इसे कैरी करने के लिए महिलाओं को काफी सोचना पड़ता है।

आप चाहें तो सादा तरीके से भी स्कार्फ को कैरी कर सकती हैं, लेकिन अगर आप स्कार्फ को स्टाइलिश तरह से कैरी करना चाहती हैं तो आज हम आपको इसके लिए कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। दरअसल, आज के लेख में हम आपको स्कार्फ कैरी करने के कई ऐसे तरीके बताएंगे, जिसे आप आसानी से फॉलो कर सकते हैं। इन टिप्स को अपनाकर आपका स्टाइल सबसे हटकर लगेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
Scarf - फोटो : istock
नेक रैप

इसे सबसे सिपंल तरीका माना जाता है। स्कार्फ को आसान तरीके से गले में रोल करके पहनने से आपका स्टाइल काफी अलग दिखेगा। इसे आप बिना शीशे के भी सही से कैरी कर सकते हैं। बस गले में इसे ज्यादा टाइट से ना बांधे। 
विज्ञापन

3 of 5
Scarf - फोटो : istock
फॉर ऑन नेक

इस तरीके से स्कार्फ को बांधने के लिए पहले स्कार्फ को बीच से ऐसे फोल्ड करें, जिससे स्कार्फ के दोनों सिरे एक छोर पर हो जाएं और लूप दूसरे छोर पर। स्कार्फ को गले में लपेटते हुए हल्का सा ट्विस्ट करें। इसके बाद बचे हुए दोनों सिरों में से एक को लूप के ऊपर से निकालें और दूसरे सिरे को लूप के नीचे से। इस लुक को आप आसानी से कैजुअल लुक के साथ कैरी कर सकती हैं। 

4 of 5
Scarf - फोटो : istock
बो स्टाइल

ये स्टाइल लोगों को काफी पसंद आता है। इसके लिए सबसे पहले स्कार्फ को अपने गले में लपेटें और अपने कॉलर बोन के पास एक ढीली नॉट बांधें। जैसे आप जूतों के फीते बांधती हैं, ठीक वैसे ही स्कार्फ की नॉट बांधिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Scarf - फोटो : instagram
ब्रेड रैप अराउंड

इस स्टाइल को कैरी करने के लिए स्कार्फ को गले में ऐसे लटकाएं ताकि इसके दोनों सिरे आगे की तरफ ही हों। ध्यान रखें कि स्कार्फ का एक सिरा छोटा व दूसरा लंबा होना चाहिए। लूप बनाने के लिए लंबे सिरे को 2 बार गले के चारों ओर इस तरह से लपेंटे कि अंतिम सिरा सामने की ओर आ जाए। इसे आप कुर्ती के साथ पहनेंगी तो ये प्यारा लगेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें