फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में खाएं ये 5 साग, मोटापा दूर होने के साथ चेहरे की झुर्रियां भी होंगी गायब

Thu, 27 Dec 2018 08:51 AM IST
kapil sharma लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सर्दियों में गरमा-गर्म सरसों का साग और मक्के की रोटी का नाम सुनते ही किसी भी व्यक्ति के मुंह में भी पानी आ जाएगा - फोटो : social media
सर्दियों में गरमा-गर्म सरसों का साग और मक्के की रोटी का नाम सुनते ही किसी भी व्यक्ति के मुंह में भी पानी आ जाएगा। सर्दियों में मिलने वाला साग न सिर्फ खाने में टेस्टी होता है बल्कि इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इतना ही नहीं जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं वो इस मौसम मिलने वाले साग का मजा दिल खोलकर ले सकते हैं। ये साग आपका वजन कम करने के साथ आपके चेहरे की झुर्रियों को भी गायब करता है। 
विज्ञापन

2 of 7
सर्दियों में कौन सा साग खाने से सेहत को कौन सा फायदा होता है - फोटो : social media
साग में मौजूद कई तरह के विटामिन और मिनरल्स बॉडी का मेटाबॉलिज्म ठीक करने के साथ ब्लड सर्कुलेशन और वजन को बढ़ने से भी कंट्रोल करते हैं। इतना ही नहीं ठंड में जोड़ों के दर्द से परेशान लोग भी साग का सेवन करके इस दर्द में राहत पा सकते हैं।आइए जानते हैं सर्दियों में कौन सा साग खाने से सेहत को कौन सा फायदा होता है।
विज्ञापन

3 of 7
चौलाई के साग में मौजूद लायसिन नामक अमिनो एसिड बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोककर आपकी दोस्ती खूबसूरत त्वचा से करवाता है - फोटो : social media
चौलाई का साग 
चौलाई के साग में मौजूद लायसिन नामक अमिनो एसिड बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोककर आपकी दोस्ती खूबसूरत त्वचा से करवाता है।चौलाई में फाइटोन्यूट्रिएंट्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स और कई तरह के विटामिन मौजूद होते हैं।इसका मतलब अगर आप सर्दियों में इस साग का सेवन करते हैं तो लंबे समय आपके चेहरे को झुर्रियों छू तक नहीं पाएंगी। 

4 of 7
जोड़ों का दर्द दूर करता है सरसों का साग - फोटो : social media
जोड़ों का दर्द दूर करता है सरसों का साग
सरसों के साग में कैलोरी और फैट की मात्रा जितनी कम होती है उतनी ही कार्बोहाइड्रेट,फाइबर, पोटैशियम, विटामिन ए, सी, डी, बी-12 मैग्नीशियम, आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बॉडी को डिटॉक्स करके बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
पालक में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, पॉली सैचुरेटेड फैट, ओमेगा-3 और ओमेगा-6 प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। - फोटो : social media
दिल को दुरुस्त रखता है पालक 
पालक में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, पॉली सैचुरेटेड फैट, ओमेगा-3 और ओमेगा-6 प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। पालक में कैलोरी बहुत कम होने की वजह से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहने के साथ दिल को सुरक्षा प्रदान करता है। 
विज्ञापन

6 of 7
batua
पथरी के लिए बथुआ
सर्दियों में बथुआ का साग खाने से शरीर को विटामिन-ए, कैल्शियम, फास्फोरस और पोटैशियम मिलता है।बथुआ के साग को रोजाना खाने से किडनी स्टोन का खतरा भी काफी कम हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
methi saag
शुगर के लिए मेथी का साग 
मेथी को रोजाना खाने से शरीर में फॉलिक एसिड, विटामिन ए, बी-6, सी, पोटैशियम, आयरन, फॉस्फोरस और कैल्शियम काफी मात्रा पूरी होती है।यह फाइबर का सबसे अच्छा स्रोत है और आंतों को साफ रखने में मददगार साबित होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें