फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mehndi Hacks: हाथों पर नहीं रचती है मेहंदी तो बस एक बार ये नुस्खे ट्राई करके देख लें

Sat, 19 Jul 2025 04:57 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mehndi Hacks: यदि आपके हाथों पर भी मेहंदी का रंग नहीं चढ़ता है तो कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर देख लें। 
विज्ञापन
1 of 7
हाथों में नहीं रचती है मेहंदी तो बस एक बार ये नुस्खे ट्राई करके देख लें - फोटो : Adobe stock
Home Remedies For Dark Mehndi On Hand: सावन का महीना चल रहा है, जिसमें महिलाएं पूजा के समय 16 श्रृंगार करती हैं। महिलाओं के 16 श्रृंगार में मेहंदी का अपना अलग योगदान है। इसी के चलते भगवान शिव को समर्पित इस महीने में महिलाएं हाथों पर खूबसूरत सी खूबसूरत मेहंदी की डिजाइन लगाती हैं।

बारिश के मौसम में बहुत सी महिलाएं इस बात से परेशान रहती हैं, कि उनके हाथों पर मेहंदी का रंग नहीं चढ़ता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनको ट्राई करने के बाद आपकी मेहंदी का रंग एकदम चटक आएगा। खास बात ये है कि इन नुस्खों को ट्राई करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन

2 of 7
पहला नुस्खा - फोटो : Freeepik.com
पहला नुस्खा

मेहंदी का एकदम काला-गाढ़ा रंग चाहिए तो नींबू का रस और चीनी का मिश्रण इसमें आपकी मदद करेगा। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले एक कटोरी में नींबू का रस निचोड़ लें और फिर इसमें थोड़ी सी चीनी डालकर उसका घोल तैयार करें।
विज्ञापन

3 of 7
पहला नुस्खा - फोटो : Freepik.com
जब हाथों की मेहंदी सूख जाए तो रुई की मदद से इस घोल को मेहंदी पर अप्लाई करें। ध्यान रखें इसे गलती से भी गीली मेहंदी पर अप्लाई न करें, वरना आपकी मेहंदी खराब हो सकती है। ये नुस्खा आपकी मेहंदी के रंग को गहरा कर देगा। 

 

4 of 7
दूसरा नुस्खा - फोटो : AdobeStock
दूसरा नुस्खा

हर घर में सरसों का तेल अवश्य रूप से ही पाया जाता है। ऐसे में आप इसकी मदद से भी अपनी मेहंदी को काला कर सकती हैं। इसके लिए जब मेहंदी पूरी तरह से सूख जाए, यानी कि जब इसे हटाने का समय हो तो मेहंदी को हटाकर अपने हाथों पर सरसों का तेल अप्लाई करें।
विज्ञापन

5 of 7
दूसरा नुस्खा - फोटो : Adobe stock
इसका फायदा तभी है, जब मेहंदी का रंग हल्का-हल्का आना शुरू हो जाए। सरसों का तेल अप्लाई करने के बाद हाथों को कुछ घंटे पानी से दूर रखें, ताकि इसका ज्यादा से ज्यादा असर आपकी मेहंदी पर हो सके। 

 
विज्ञापन

6 of 7
तीसरा नुस्खा - फोटो : इंस्टाग्राम
तीसरा नुस्खा 

मेहंदी का रंग गाढ़ा और गहरा करना है तो लौंग की भाप भी आपके काम आएगी। इसके लिए सबसे पहले तो एक तवे को गैस पर रखकर गर्म करें। अब इसपर 7-8 लौंग रखकर उसे भूनें। जब इसमें से तेज धुआं आने लगे तो इस भाप से अपनी मेहंदी को सेकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तीसरा नुस्खा - फोटो : Adobe Stock
भाप लेते समय हाथ को एकदम से तवे के ऊपर न करें, इससे हाथ पर छाला भी पड़ सकता है। लौंग की भाप लेते समय सावधानी बरतें, ताकि आपका हाथ भी सुरक्षित रहे और इसके जलने का खतरा भी न रहे। इसकी मदद से आपकी मेहंदी सूखेगी भी जल्दी ही। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें