प्रज्ञा तिवारी
साड़ी हो या सूट कभी-कभी इनके बोरिंग स्टाइल हमें अच्छे नहीं लगते, तो कभी ट्रेंड में रहने वाले स्टाइल जैसे- टिप नेक, वन-स्ट्रिप ब्लाउज को पहनने का माहौल नहीं होता। ऐसे में आप केवल अपनी ड्रेस की स्लीव्स को स्टाइलिश बनाकर एक आकर्षक लुक पा सकती हैं, क्योंकि स्लीव्स अगर थोड़ा ट्रेंडी हों तो पूरा लुक नया हो जाता है। आप इन्हें अपने बड़ों और रिश्तेदारों के सामने या पूजा-पाठ में भी आराम से पहन सकती हैं।
बलून स्लीव्स : इसकी स्लीव फ्री स्टाइल होती है, जो लास्ट में फिटेड बेल्ट से कंप्लीट हो जाती है। अगर आपके हाथ पतले हैं तो यह आपके लिए ही है। वैसे तो यह हर फैब्रिक पर चल जाती है, लेकिन ऑर्गेंजा फैब्रिक में यह एकदम क्लासी लुक देती है।