Holi Par kya Pehne: होली का नाम आते ही दिमाग में सफेद कुर्ता और रंगों से भरी तस्वीर उभरती है। लेकिन हर साल एक जैसा लुक क्यों?
होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि खुद को नए अंदाज में पेश करने का मौका भी है। हर साल सफेद पहनना जरूरी नहीं है। रंगों के इस त्योहार में खुद भी रंगों को अपनाइए। अगर आप इस बार पारंपरिक सफेद आउटफिट नहीं पहनना चाहते, तो अपनी पर्सनैलिटी के हिसाब से आउटफिट चुनें और होली सेलिब्रेशन को फैशन स्टेटमेंट बना दें।
इस होली पर कुछ अलग और ट्रेंडी पहनना चाहते हैं, तो सफेद के अलावा भी कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। यहां जानिए कौन-से रंग आपके होली लुक को स्टाइलिश, फोटोजेनिक और यूनिक बना सकते हैं।