फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2022: होली खेलने से पहले यूं करें त्वचा को तैयार, नहीं होगी रंग छुड़ाने की चिंता

Fri, 04 Mar 2022 03:11 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
होली के रंग - फोटो : iStock
फाल्गुन महीने के आते ही लोगों पर होली का खुमार चढ़ने लगता है। इस साल अगर आप भी जमकर होली खेलने के बारे में सोच रहे हैं तो जरा अपनी त्वचा का भी ख्याल कर लें। रंगों से जीभरकर खेलने के बाद इसे छुड़ाना एक बड़ी मुसीबत बन जाती है। ऐसे में इन कुछ टिप्स की मदद से आप जरूर होली के रंगों को छुड़ाने में दिक्कत महसूस नहीं करेंगे। तो चलिए जानें कि किस तरह से रंगों को खेलने से पहले त्वचा को तैयार करें। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
होली के रंग - फोटो : Pixabay
सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि रंग खेलने के लिए ऐसे कपड़े का चुनाव करें जो शरीर के ज्यादा से ज्यादा हिस्से को ढंककर रखे। ऐसे में किसी भी तरह का रंग शरीर के सीधे संपर्क में नही आएगा। जिससे रंगों को छुड़ाने में भी ज्यादा दिक्कत नही आएगी। वहीं कोशिश करें कि केमिकल वाले रंग की जगह पर हर्बल रंग का इस्तेमाल हो। केमिकल वाले रंग त्वचा पर नुकसान कर सकते हैं। साथ ही इन्हें छुड़ाना भी थोड़ा मुश्किल होता है। वहीं हर्बल रंग त्वचा पर देर तक नहीं चढ़ते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
होली - फोटो : iStock
होली खेलना शुरू कर रहे हैं तो उससे कुछ देर पहले पूरे शरीर पर नारियल का तेल या फिर मॉइश्चराइजर लगा लें। जिससे कि स्किन सॉफ्ट और चिकनी हो जाए। ऐसा करने से त्वचा पर रंग का असर कम होगा और वो बड़े ही आसानी से छुट जाएंगे। 

4 of 7
holi ka rang - फोटो : Pixabay
ज्यादा देर तक रंग खेलने से त्वचा सूखना शुरू कर देती है। केवल शरीर के बाहरी हिस्से पर ही मॉइश्चराइजर नहीं लगाना बल्कि इसकी अंदर से भी देखभाल करनी है। इसलिए त्वचा को नमी देने के लिए खूब सारा पानी पिएं। साथ में जूस और ग्लूकोज भी पीते रहें। इससे त्वचा को अंदर से नमी मिलेगी और वो रूखी नहीं होगी। त्वचा रूखी होने से केमिकल त्वचा के अंदर तक चले जाते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
होली - फोटो : अमर उजाला
त्वचा का तो सब ख्याल कर लेते हैं। लेकिन इन सबके साथ ही होठों और कानों के आसपास की त्वचा का भी ख्याल रखें। इन सब जगहों पर वैसलीन की एक परत लगा लें। ज्यादातर लोग होंठ और कान को मॉइश्चराइज करना भूल जाते हैं और इन सब जगह पर रंग चढ़ा रह जाता है। 
विज्ञापन

6 of 7
होली के रंग - फोटो : Insatagram- @priyankachopra
ध्यान रहे कि रंगों को गीला रहने पर ही छुड़ा लें। क्योंकि एक बार रंग जब सूख जाते है तो त्वचा से इन्हें छुड़ाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
face pack - फोटो : सोशल मीडिया।
चेहरे और शरीर पर लगे रंग को साफ करने के लिए किसी भी तरह के स्क्रब या फिर पार्लर जाने की जरूरत नही है। ये त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। बस कुछ घरेलू उबटन की मदद से रंग छूट जाएंगे। बेसन को गुलाब जल में मिलाकर पैक तैयार कर लें और त्वचा पर लगाएं। वहीं हल्के गर्म पानी में नमक डालकर नहाने से रंग आसानी से छूट जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें