Protecting Pimples From Colors: होली का त्योहार खुशियों और रंगों का उत्सव है, लेकिन जिनकी त्वचा संवेदनशील है या चेहरे पर पहले से दाने और मुहांसे हैं, उनके लिए यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। बाजार में मिलने वाले गुलाल और पक्के रंगों में अक्सर अभ्रक, सीसा और क्रोमियम जैसे हानिकारक रसायन होते हैं, जो त्वचा के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकते हैं। खासतौर पर अगर चेहरे पर पहले से दाना हो तो रंग खेलना बहुत नुकसानदायक हो सकता है।
दरअसल जब ये केमिकल मुहांसों के संपर्क में आते हैं, तो संक्रमण बढ़ने, सूजन और चेहरे पर स्थायी दाग-धब्बे पड़ने का खतरा अधिक हो जाता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक मुहांसे वाली त्वचा पर रंग खेलने से पहले कुछ सावधानियां बरतना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि रंगों में मौजूद बारीक कण दानों को छील सकते हैं, जिससे दर्द और जलन बढ़ सकती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।