फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2025: होली पार्टी में दिखाना है ग्लैमरस अंदाज तो कैरी करें इस तरह के आउटफिट

Tue, 11 Mar 2025 05:56 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप इस होली पार्टी में अपना खूबसूरत और ग्लैमरस अंदाज दिखाना चाहती हैं तो खास तरह के आउटफिट पहनें। 
विज्ञापन
1 of 6
होली - फोटो : instagram
Holi 2025: होली का त्योहार अपने साथ खुशियां और उत्साह लेकर आता है। ऐसे में जगह जगह होली पार्टी का आयोजन किया जाता है। होली पार्टी का आयोजन रंगों के इस उत्सव को और ज्यादा उत्साह, मस्ती और मेल-जोल से भरने के लिए किया जाता है। ये न केवल त्योहार का आनंद उठाने का मौका देता है, बल्कि रिश्तों में मिठास घोलने, पुराने गिले-शिकवे दूर करने और दोस्तों-परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का भी एक जरिया होता है।

ऐसे में इस पार्टी के दौरान लड़कियां और महिलाएं अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाने से पीछे नहीं हटती हैं। यदि आपको भी होली पार्टी अटेंड करनी है तो यहां हम कुछ ट्रेंडी आउटफिट की तस्वीरें आपको दिखाने जा रहे हैं। इन आउटफिट को पहनने के बाद आपका लुक भी सबसे अलग दिखेगा। 
विज्ञापन

2 of 6
प्री ड्रेप्ड साड़ी - फोटो : instagram
प्री ड्रेप्ड साड़ी

होली पार्टी में आप साड़ी तो कैरी नहीं कर सकती हैं, क्योंकि हर कोई साड़ी पहनकर सहज नहीं रहता, लेकिन आप चाहें तो प्री ड्रेप्ड साड़ी पहन सकती हैं। ये पहले से फिक्स होती है, इसलिए इसे पहनकर आपको परेशानी नहीं होगी, और लुक भी सबसे अलग और प्यारा दिखेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
शरारा विद श्रग - फोटो : instagram
शरारा विद श्रग

वैसे तो आज-कल शरारा सूट काफी चलन में है, लेकिन आप शरारा सूट की जगह शरारा के साथ क्रॉप टॉप और श्रग कैरी कर सकती हैं। इसके साथ अपने बालों को स्ट्रेट करके खुला रखें और मेकअप को लाइट रखें। ज्यादा हैवी मेकअप आपके लुक को अजीब दिखाएगा। 

4 of 6
धोती विद श्रग - फोटो : instagram
धोती विद श्रग

श्रग के साथ यदि आप क्रॉप टॉप और धोती पहनेंगी तो आपका लुक काफी अलग दिखेगा। धोती आपको होली पार्टी में कंफर्टेबल रहने में मदद करेगी। इसके साथ अपने बालों को बांध लें, क्योंकि होली में खुले बाल आपको परेसान कर सकते हैं। इसके साथ मेकअप को भी लाइट ही रखें। 
विज्ञापन

5 of 6
मिडी - फोटो : instagram
मिडी

एथनिक टच के साथ वेस्टर्न लुक कैरी करना है तो ऐसी कढ़ाई वाली मिडी ड्रेस पहनें। ऐसी ड्रेस आपको होली पार्टी में ग्लैमरस दिखने में मदद करेगी। इसके साथ अपने बालों को वेवी स्टाइल में कर्ल करें, ताकि आपका लुक अलग और प्यारा दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्कर्ट और टॉप - फोटो : instagram
स्कर्ट और टॉप

यदि आपको अपने एथनिक लुक में वेस्टर्न टच देना है तो इस तरह की क्रॉप टॉप और लॉन्ग स्कर्ट पहनें। ऐसी घेर वाली लॉन्ग स्कर्ट आपके लुक को खूबसूरत दिखने में मदद करेगी। इसके साथ अपने बालों को हल्का सा कर्ल करके खुला रखें। यदि बाल बांधने हैं तो पोनीटेल बनाएं, ताकि लुक अच्छा दिखे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें