फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2022: होली में लड़कों को रखना है त्वचा का खास ख्याल, तो रंग खेलने से पहले अपनाएं ये उपाय

Thu, 17 Mar 2022 04:14 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
होली 2022 - फोटो : amar ujala
होली का त्योहार रंगों का त्यौहार है। इस त्यौहार में लोग रंगों से खेलते हैं। दोस्तों, परिजनों के साथ होली मिलते हैं, गालों में रंग लगाकर शुभकामनाएं देते हैं। कई बार रंग आपकी त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकता है। रंग से एलर्जी, गीले रंग के न साफ न होने पर होने वाली दिक्कतों से लोग होली के बाद परेशान हो जाते हैं। लड़कियां तो होली में रंग खेलने से पहले अपनी त्वचा का ख्याल रख लेती हैं, लेकिन लड़के इस मामले में लापरवाही कर जाते हैं। जिसके कारण होली के बाद अधिकतर लड़कों के चेहरे पर रंग ज्यादा दिन तक टिका रहता है और कुछ लड़कों की त्वचा पर भी नुकसान पहुंचता है। इसलिए जरूरी है कि लड़के भी रंग खेलने से पहले अपनी त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए कुछ बातों का खास ख्याल रखें। अगली स्लाइड्स में जानिए हानिकारक केमिकल युक्त रंगों से अपनी त्वचा और बालों को बचाने के लिए उपाय।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
होली 2022 - फोटो : Facebook
त्वचा पर लगाएं मॉइश्चराइजर

लड़कियों की तरह लड़कों को भी होली खेलने से पहले अपने चेहरे को बचाने के लिए भरपूर मात्रा में मॉइश्चराइजर लगा लेना चाहिए। इससे चेहरे की नमी बनी रहेगी, जिससे रंग पूरी तरह से त्वचा के अंदर नहीं पहुंच सकेगा और रंग छुड़ाना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
होली 2022 - फोटो : pixa
सनस्क्रीन लोशन

होली तक सर्दियां चली जाती हैं और धूप होने लगती है। धूप में केमिकल वाले रंगों से होली खेलने से शरीर को नुकसान पहुंचता है। गीला रंग सूखने के बाद त्वचा कटने और चुभने लगती है। इससे राहत पाने के लिए होली से पहले सनस्क्रीन लोशन लगा लेना चाहिए। इससे आपकी त्वचा पर एक प्रोटेक्टिव पर्त होगी जिससे रंगों का असर त्वचा के ऊपरी हिस्से पर ही रहेगा और रंग त्वचा के अंदर नहीं पहुंचेगा।

4 of 5
होली 2022 - फोटो : Pixabay
नारियल तेल

होली में रंगों का प्रभाव केवल शरीर या त्वचा पर नहीं होता बल्कि बालों पर भी होता है, जिससे होली के बाद अक्सर लोगों के बाल झड़ने लगते हैं। इसलिए रंग खेलने से पहले सिर पर नारियल के तेल की अच्छे से मालिश कर लेनी चाहिए। इससे सिर पर कितना भी रंग पड़ेगा लेकिन शैंपू के बार सारा रंग पानी के साथ निकल जाएगा और बालों को नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
होली 2022 - फोटो : pixabay
उबटन

होली के बाद जब आप त्वचा का रंग छुड़ाते हैं तो साबुन से नहाने से आपकी त्वचा रूखी हो जाती है और चेहरा फटने लगता है। साबुन का इस्तेमाल करने के बजाए रंग खेलने के बाद बेसन या फिर आटे का उबटन बनाकर त्वचा पर मसाज करें। रंग छूटने लगेगा। फिर माइल्ड सोप से नहाएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें