Saree For Bridal Look: बीते कुछ समय में कई ऐसी अभिनेत्रियों की शादी हुई है, जिन्होंने अपनी शादी में भारी-भरकम लहंगे को छोड़कर सिंपल सी साड़ी पहनी है। जिस वजह से एक बार फिर दुल्हनों के लिए साड़ियां ट्रेंड में आ रही हैं।
विज्ञापन
1 of 6
शादी में साड़ी क्यों बन रही है मॉडर्न ब्राइड्स की पसंद ?
- फोटो : instagram
Saree For Bridal Look : हाल ही में अभिनेत्री हिना खान ने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ शादी रचाई। जैसे ही उनकी शादी की तस्वीरें सामने आईं, तो लोगों ने उसपर प्यार बरसाना शुरू कर दिया। अभिनेत्री हिना खान ने अपनी शादी में बहुत ही खूबसूरत सी साड़ी पहनी थी, जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत लग रहीं थीं। इससे पहले भी कई अभिनेत्रियां अपनी शादी में साड़ी पहन चुकी हैं।
एक समय था जब दुल्हनें अपनी शादी में भारी-भरकम लहंगा पहनती थीं, लेकिन अब समय बदल गया है। आज के समय में दुल्हनें अपनी शादी में भी साड़ी पहनना पसंद करती हैं। बीते कुछ समय में कई ऐसी अभिनेत्रियों की शादी हुई है, जिन्होंने अपनी शादी में साड़ी पहनकर अपना खूबसूरत अंदाज दिखाया है।
अब सवाल उठता है कि आखिर क्यों दुल्हनें लहंगे की जगह शादी में साड़ी पहनना पसंद कर रही हैं। यहां हम आपको इसकी कुछ वजह बताएंगे।
विज्ञापन
2 of 6
एलिगेंस का प्रतीक है साड़ी
- फोटो : instagram
एलिगेंस का प्रतीक है साड़ी
परिधान आप चाहे कोई सा भी पहन लें, लेकिन साड़ी की बात सबसे अलग और खास होती है। साड़ी में एक अलग एलिगेंस और रॉयल्टी देखने को मिलती है। यही वजह है कि अपने लुक को भारी लहंगे के साथ कंप्लीट करने की बजाय अब दुल्हनों का झुकाव साड़ी की तरफ हो रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
रहती हैं कंफर्टेबल
- फोटो : instagram
रहती हैं कंफर्टेबल
हैवी लहंगा देखने में जितना अच्छा लगता है, उसे कैरी करना उतना ही मुश्किल होता है। इसमें हैवी कढ़ाई और घेर के लिए लगाई गयी केन-केन लुक को कई गुना खूबसूरत तो बना देती है, पर इसे घंटों पहनकर बैठना हर दुल्हन के लिए सबसे कठिन काम होता है। ऐसे में साड़ी उन्हें सहज महसूस कराती है। साड़ी कितनी भी हैवी पहन लेंगे लेकिन फिर भी वो दुल्हन को असहज नहीं करेगी।
4 of 6
कस्टमाइज कराना आसान
- फोटो : instagram
कस्टमाइज कराना आसान
लहंगे को कस्टमाइज कराना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन अगर आप अपने ब्राइडल लुक में कुछ पर्सनल टच जोड़ना चाहती हैं तो साड़ी बेहतर विकल्प माना जाता है। इसमें कुछ भी कस्टमाइज कराना लहंगे के मुकाबले आसान होता है। हिना खान ने भी अपनी साड़ी में अपने और पति का नाम लिखवाया है।
विज्ञापन
5 of 6
बजट में आती है साड़ी
- फोटो : instagram-Sonakshi Sinha
बजट में आती है साड़ी
जब आप ब्राइडल लहंगा लेने जाएंगे तो ट्रेंड के हिसाब का लहंगा 30 से 40 हजार का आएगा। डिजाइनर लहंगे तो लाखों के आते हैं। ऐसे में इससे जेब पर गहरा असर पड़ता है। ऐसे में साड़ी एक बजट फ्रेंडली विकल्प है। आप अपनी शादी के लिए टिश्यू, बनारसी, कांजीवरम सिल्क जैसी साड़ियों का चयन कर सकते हैं। ये साड़ियां आपको 5-10 हजार में मिल जाएंगी।
दोबारा आसानी से हो सकती हैं इस्तेमाल
- फोटो : instagram
दोबारा आसानी से हो सकती हैं इस्तेमाल
यदि आप अपनी शादी में साड़ी पहनेंगी तो इसे आप जब चाहें रियूज कर सकती हैं, जबकि लहंगा पहनने से पहले आपको काफी सोचना पड़ेगा। साड़ी को त्योहारों से लेकर शादी-विवाह तक में दोबारा पहना जा सकता है।