Hairstyle For Greasy Hair: गर्मी का मौसम है, ऐसे में पसीना आना तो बेहद आम बात है। इस मौसम में शरीर के साथ-साथ स्कैल्प पर पर काफी पसीना आता है, जिस कारण बाल काफी जल्दी चिपचिपे हो जाते हैंं। अक्सर देखने को मिलता है कि बहुत से लोग तो इस बात से परेशान रहते हैं कि हेयर वॉश के अगले दिन ही उनके बाल चिपचिपे हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें स्टाइल करना बेहद मुश्किल हो जाता है।
इसी के चलते यहां कुछ ऐसी हेयर स्टाइल बताई जा रही हैं, जिन्हें आप चिपचिपे बालों में भी बना सकते हैं। हमारी बताई गई ये हेयर स्टाइल आपके लुक को भी क्लासी बना देंगी और इससे आपके बाल भी सही से सेट हो जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 6
स्लीक लो बन
- फोटो : instagram
स्लीक लो बन
ये हेयर स्टाइल आजकल अभिनेत्रियों से लेकर हर किसी को पसंद आती है। इसमें बालों को एकदम स्लीक स्टाइल में क्ंघी करके लो बन बनाना होता है। इसमें चाहें तो बालों में थोड़ा सा हेयर जेल भी लगा सकती हैं। इससे आपका बन लंबे समय तक टिका रहेगा। ये स्लीक बन एथनिक और वेस्टर्न दोनों के ही साथ खूब जचता है।
विज्ञापन
3 of 6
हाई पोनीटेल
- फोटो : instagram-Sonam Kapoor
हाई पोनीटेल
बहुत सी महिलाओं को अपने चेहरे पर बन नहीं पसंद आता है। ऐसे में वो चाहें तो हाई पोनीटेल बना सकती हैं। दरअसल, जब बाल ऑयली हो जाते हैं, तो उनके चिपचिपेपन की वजह से उनका वॉल्यूम कम हो जाता है। ऐसे में अपने बालों में हाई पोनीटेल बनाएं।
4 of 6
ब्रेडेड क्राउन
- फोटो : instagram
ब्रेडेड क्राउन
जब बाल चिपचिपे हो जाते हैं, तो वो थोड़ा सा पसीना आने पर शरीर से चिपकने लगते हैं। ऐसे में ब्रेडेड क्राउन हेयर स्टाइल का चयन करें। इस तरह की हेयर स्टाइल आपके शरीर से बालों को दूर रखेंगी। इसे बनाने के लिए बालों को दो हिस्सों में बांटकर दोनों तरफ से चोटी बनाएं और उन्हें सिर के ऊपर क्राउन की तरह पिन कर दें।
विज्ञापन
5 of 6
फिशटेल ब्रेड
- फोटो : instagram
फिशटेल ब्रेड
ये हेयर स्टाइल भी देखने में कमाल की लगती है। खास बात ये है कि ये हेयर स्टाइल लंबे समय तक आपके बालों में टिकी भी रहेगी। फिशटेल या क्लासिक ब्रेड को साइड में करके आप एक एलिगेंट लुक पा सकती हैं। इसे पिन्स के साथ अटैच करें, ताकि देखने में आपका लुक भी अच्छा लगे।
यदि आपके बाल ज्यादा ही चिपक रहे हैं तो ड्राई शैंपू का इस्तेमाल करें। ये आपके बालों की चिपचिपाहट को तुरंत कम करता है। यदि बालों से अजीब सी बदबू आ रही है तो अच्छी क्वालिटी के हेयर मिस्ट या परफ्यूम का हल्का स्प्रे करने से बाल महकते रहेंगे।