फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिना खान का साड़ी लुक लोगों को खूब आ रहा पसंद, तेजी से वायरल हो रहीं तस्वीरें

Sun, 15 Aug 2021 12:51 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हिना खान - फोटो : Instagram/realhinakhan
'यह रिश्ता क्या कहलाता है' धारावाहिक से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाली हिना खान को आज कौन नहीं जानता है। अपनी दिलकश अदाओं से पिछले कई सालों से वह लोगों का दिल जीतते आ रही हैं। वह सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हिना का इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी स्टाइलिश और ग्लैमरस तस्वीरों से भरा पड़ा है। आजकल उनका एक साड़ी वाला लुक खूब वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। दरअसल, उन्होंने ब्लैक कलर की साड़ी पहन कर फोटोशूट करवाया है। साड़ी पर लाल रंग के फूल भी बने हुए हैं, जो उसे और भी खूबसूरत बना रहे हैं। कुल मिलाकर हिना का ये साड़ी वाला लुक हर किसी को अपना दीवाना बना रहा है। अगर आप चाहें तो आप भी उनके उस लुक को कॉपी कर सकती हैं और अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
हिना खान - फोटो : Instagram/realhinakhan
हिना ने साड़ी के साथ जो मैचिंग ब्लाउज पहना है, वह उनके लुक को और भी आकर्षक बना रहा है। आपने अक्सर एस्ट्रेस को बोल्ड कपड़ों में ही देखा होगा, लेकिन कभी-कभी उनका पारंपरिक लुक भी लुभावना लगता है और हिना के साथ ऐसा ही है। 
विज्ञापन

3 of 5
हिना खान - फोटो : Instagram/realhinakhan
हिना का साड़ी वाला लुक इतना बढ़िया लग रहा है कि सिर्फ उनके फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस भी उनकी तारीफ कर रही हैं। महिमा चौधरी ने उनके खूबसूरत लुक की तारीफ की है। इसके अलावा कृति सेनन की बहन नुपुन सेनन ने भी हिना की तस्वीर पर कमेंट किया है। 

4 of 5
हिना खान - फोटो : Instagram/realhinakhan
इंस्टाग्राम पर हिना की और भी कई खूबसूरत तस्वीरें हैं, जो उन्होंने शेयर किए हैं। हाल ही में उन्होंने रेड ड्रेस में एक फोटोशूट करवाया था, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। उनकी उन तस्वीरों को लोगों ने खूब पसंद किया था और जमकर तारीफ की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिना खान - फोटो : Instagram/realhinakhan
हिना इतनी खूबसूरत हैं ही कि वह चाहे जो भी कपड़े पहनें, लाजवाब ही लगती हैं। उनका सलवार सूट वाला लुक भी हाल ही में वायरल हुआ था। उन्होंने ऑरेंज कलर का सलवार सूट पहना हुआ था, जिसमें व्हाइट कलर की कढ़ाई हो रखी थी। इस तस्वीर में हिना का पोज भी लोगों को खूब पसंद आया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें