भला खूबसूरत चेहरा किसे पसंद नहीं है? पुरुष तो निखरी त्वचा चाहते ही हैं, लेकिन महिलाएं इस तरफ पुरुषों के मुकाबले ज्यादा ध्यान देती हैं। जवां और खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं कई तरह के उपाय अजमाती हैं। घरेलू उपाय तो करती ही हैं, साथ ही कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी लगाती हैं ताकि उनके चेहरे को पूरा निखार मिल पाए। ऐसे में महिलाएं कई तरह के फेस मास्क भी घर पर बनाकर लगाती हैं या बाजार से खरीदकर लाकर फिर लगाती हैं। फेस मास्क में कई तरह के विटामिन होते हैं जो त्वचा की नमी को दूर कर पोषण भरने का काम करते हैं। इसके अलावा फेस मास्क चिपचिपी त्वचा में भी फायदा देने का काम करता है। लेकिन कई बाद देखा जाता है कि महिलाओं को चेहरे पर मनमुताबिक निखार नहीं आ पाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो हो सकता है कि आप फेस मास्क लगाते समय कुछ गलतियां करते हों। तो चलिए जानते हैं इन गलतियों के बारे में।