त्योहारों के साथ ही शादी सीजन चल रहा है। इस सीजन में एथनिक कपड़ों की भरमार होती है। बाजारों में एक से बढ़कर एथनिक आउटफिट इन दिनों नजर आ जाएंगे। लेकिन महंगी महंगी इन ड्रेस में से आप को ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक देने के लिए सबसे बेस्ट आउटफिट का चयन करना मुश्किल काम हो सकता है। फैमिली या फ्रेंड की शादी में आप सबसे खास और अलग लुक चाहती हैं तो कपड़ों के सेलेक्शन में कुछ बातों पर ध्यान दें। शादी में पारंपरिक कपड़ों को पहनें। रंगों के चयन के साथ आप एथनिक वियर में माॅर्डन टच का शामिल करके ट्रेंडी लुक ले सकती हैं। हाल ही में टीवी इंडस्ट्री की डीवा हिना खान की एथनिक लुक की तस्वीरें सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर हिना खान ने अपने खूबसूरत लहंगे की तस्वीरें शेयर की। उनका ये लहंगा फेस्टिवल के मौके से लेकर शादी सीजन के लिए बेस्ट है। अगली स्लाइड्स में देखिए हिना खान का लहंगा लुक, जो शादी पार्टी के लिए है परफेक्ट।