हिना खान फैशनिस्टा हैं। इसमे कोई शक नही हैं। वेस्टर्न से लेकर इंडियन वियर को वो इतने स्टाइल के साथ कैरी करती हैं कि बस हर कोई उन्हें ही देखता रह जाए। शार्ट्स हो या वन पीस मिडी ड्रेस, कुर्ता हो या फिर हैवी साड़ी, हर आउटफिट के साथ हिना खान कमाल दिखती हैं। दुर्गा पूजा पंडाल में नवरात्रि सेलिब्रेट करने पहुंची हिना खान का फेस्टिव लुक काफी खूबसूरत दिख रहा था। जिसकी झलक हिना खान ने इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए साझा की हैं। जिसमे वो अनारकली कुर्ता पहनकर रेडी हैं।