पंजाब की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हिमांशी स्टाइल में भी कम नहीं हैं। हिमांशी खुराना एक भारतीय मॉडल और अभिनेत्री हैं जो किरतपुर साहिब, पंजाब से है।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : instagram
ऑउटफिट वेस्टर्न हो या इंडियन हर लुक में रॉक करती हैं 27 वर्षीय हिमांशी। इस समय बिग बॉस 13 के घर की प्रतिभागी हिमांशी अक्सर स्ट्रेट खुले बालों में नजर आती हैं।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : instagram
'गुड स्किन' ब्लेस्ड हिमांशी ज्यादातर ब्राइट मेकअप करती हैं और बिना मेकअप के भी उतनी की खूबसूरत लगती हैं। 'बिग बॉस 13' में कई सारी वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई। शो में जो कंटेस्टेंट सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई हैं वो पंजाबी सिंगर हिमांशी खुराना हैं।
4 of 5
- फोटो : instagram
हिमांशी खुराना ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने साल 2008 में 16 साल की उम्र में मिस लुधियाना का टाइटल जीता था । इसके अलावा वो मिस पंजाब पीटीसी 2010 की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं।
इसके बाद हिमांशी ने मिस नॉर्थ जोन कॉन्टेस्ट भी जीता था। मॉडलिंग में पहचान बनाने के बाद हिमांशी का साल 2010 में एक पंजाबी वीडियो आया था । साल 2013 में हार्डी संधू के गाने सोच से हिमांशी को काफी फेम मिला था। इसी साल आई फिल्म साड्डा हक के लिए भी हिमांशी ने खूब तारीफें बटोरी थीं।