फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन: हाई हील्स में चलना नहीं आता तो सबसे पहले ट्राई करें ये ट्रिक्स

Mon, 09 May 2022 12:24 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हील्स पहनकर कैसे चलें - फोटो : Pixabay
हील्स वाली फुटवियर पहनकर चलना बहुत सारी लड़कियों के लिए मुसीबत भरा काम रहता है। लेकिन अगर आप हाई हील्स पहनना पसंद करती हैं। तो कुछ ट्रिक्स आपके काम आ सकते हैं। जिनकी मदद से आप भी हाई हील्स पहन परफेक्ट लुक पा सकती हैं। हील्स पहनकर वॉक करना एक कला है। जिसमे आपकी चाल भी खूबसूरत लगनी चाहिए। कई बार हील्स पहनकर सही तरीके से ना चलने की वजह से पैरों में दर्द की समस्या हो जाती है। इसलिए ट्रिक्स को हमेशा याद रखने की जरूरत है। 
विज्ञापन

2 of 5
footwear - फोटो : insatgram
सही साइज
सबसे पहले जरूरी है कि आपके फुटवियर का साइज बिल्कुल सही हो। साथ ही ये किसी भरोसेमंद ब्रांड का हो जो पहनने में ना केवल आरामदायक हो बल्कि चलने समय भी कंफर्ट महसूस कराए। 
विज्ञापन

3 of 5
फुटवियर - फोटो : instagram/weddingwireindia
प्रैक्टिस
अपने साइज के फुटवियर का सही पेयर खरीदने के बाद सबसे जरूरी है उसको पहनकर प्रैक्टिस करना। जब भी हील्स वाली फुटवियर खरीदकर लाएं। तो इसे घर में कई बार पहनकर चलने की कोशिश करें। जब तक कि उसे पहनकर आप कॉन्फिडेंट नहीं हो जातीं। अगर हील्स पहनने के बाद पैरों में दर्द हो रहे हैं तो इसे सेंकाई कर या फिर मसाज कर राहत दिलाएं। 

4 of 5
footwear - फोटो : insatgram
अगर आप पहली बार हील्स पहनकर चलने की कोशिश कर रही हैं तो अपने पैरों के अंगूठे की बजाए पहले एड़ी का जोर देकर चलने की कोशिश करें। इसके साथ ही पेंसिल हील पहनकर पब्लिक में चलने से पहले ब्लॉक हील्स को पहनकर चलने की कोशिश करें। ब्लॉक हील्स की सैंडिल भी काफी सारी ड्रेसेज के साथ मैच करेंगी और स्टाइलिश लुक देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फुटवियर - फोटो : instagram/weddingwireindia
सही डिजाइन और उंचाई का रखे ख्याल
अगर पहली बार हील्स पहनना चाह रही हैं तो पम्प्स पहनना सेफ होगा। पम्प्स काफी सारी ड्रेसेज के साथ मैच करेंगे और स्टाइलिश लगेंगे। इसके साथ ही पहले दो से तीन इंच की ही हील्स पहनकर पब्लिक में जाएं। जब इतनी हील्स को पहनने की प्रैक्टिस हो जाए तो चार से पांच इंच की हील्स को पहनें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें