Hartalika Teej Special Mehndi Design: हरतालिका तीज का त्योहार महिलाओं के लिए खास होता है, जिसमें वे अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं और पारंपरिक श्रृंगार करती हैं। इस दिन की सबसे खास परंपराओं में से एक है मेहंदी लगाना। खूबसूरत और यूनिक मेहंदी डिजाइन न केवल हाथों की शोभा बढ़ाते हैं, बल्कि पूरे लुक को पारंपरिक और आकर्षक बना देते हैं।
अगर आप भी इस तीज कुछ अलग और ट्रेंडी दिखना चाहती हैं, तो अपने हाथों पर रचाएं खास डिजाइन की मेहंदी जो सबका ध्यान आपकी ओर खींच ले। इस लेख में हम आपके लिए लाए हैं कुछ बेहतरीन और नई मेहंदी डिजाइन्स के सुझाव जो आपके तीज के लुक को बनाएंगे सबसे खास।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
पहली डिजाइन
- फोटो : instagram
पहली डिजाइन
अपने हाथों पर शिव-पार्वती वाली मेहंदी रचानी है तो ये एक बेहतर डिजाइन है। इस तरह की डिजाइन देखने में बेहद कमाल की लगेगी। इस डिजाइन को बनाने के लिए आपको एक हथेली पर भोलेनाथ और दूसरी हथेली पर माता पार्वती की तस्वीर बनानी है। इसके साथ-साथ कलाई पर भी आप ओम लिखवा सकती हैं
विज्ञापन
3 of 7
दूसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन
हरतालिका तीज सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है, इसलिए अपनी मेहंदी में विवाह और प्रेम की झलक दिखाएं। क्योंकि ये त्योहार जोड़े के प्रेम को अटूट बनाता है। इसलिए आप अपने हाथों पर भी अपनी मेहंदी की झलक दिखा सकती हैं। इस मेहंदी को एकदम महीन बनाना है, तभी ये खूबसूरत दिखेगी।
4 of 7
तीसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन
यदि आपको भरे-भरे हाथ मेहंदी लगाना नहीं पसंद है तो इस डिजाइन का चयन करें। इस डिजाइन में आपको हथेली पर शिवलिंग की तस्वीर बनानी है और उसके पड़ोस में नंदी बाबा की तस्वीर। कलाई पर भोलेनाथ और मां पार्वती की झलक भी आप दिखा सकती हैं। ये डिजाइन भी देखने में कमाल की लगेगी।
विज्ञापन
5 of 7
चौथी डिजाइन
- फोटो : instagram
चौथी डिजाइन
इस दिन पूजा-पाठ का काफी महत्व होता है, इसलिए अपनी मेहंदी में भी पूजा की झलक दिखाएं। इसके लिए शिवलिंग की पूजा करती महिला से बेहतर विकल्प कुछ हो नहीं सकता। एक हाथ पर ये बनाकर दूसरे हाथ पर सिर्फ शिवलिंग की तस्वीर बनाएं। इससे भी मेहंदी खूब खूबसूरत लगेगी।
विज्ञापन
6 of 7
पांचवीं डिजाइन
- फोटो : instagram
पांचवीं डिजाइन
हरतालिका तीज का दिन भोलेनाथ और मां पार्वती के दोबारा मिलन का प्रतीक है, इसलिए आप इस डिजाइन का चयन भी कर सकती हैं। ऐसे महादेव और माता पार्वती की झलक अपनी मेहंदी में दिखाएंगी तो आपको भोलेनाथ का आर्शीवाद अवश्य प्राप्त होगा।
भरे-भरे हाथ वाली डिजाइन चाहिए लेकिन अगर आप महादे और माता पार्वती की झलक भी अपनी मेहंदी में दिखाना चाहती हैं तो ये डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है। इस डिजाइन को बनाते समय ध्यान रखें कि इसमें जितनी बारीकी होगी, मेहंदी उतनी खूबसूरत लगेगी।