Maternity Wear Shopping Tips: अगर सही मेटरनिटी कपड़े न हों तो महिला को चलने-फिरने से लेकर नींद तक में परेशानी हो सकती है। इसलिए कपड़े खरीदते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखें।
विज्ञापन
1 of 6
गर्भावस्था के दौरान कपड़े खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान
- फोटो : instagram
Maternity Wear Shopping Tips: गर्भावस्था के दौरान शरीर में कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलाव आते हैं, ऐसे में कपड़े सिर्फ दिखने के लिए नहीं, बल्कि आराम और सुविधा के लिए भी बेहद जरूरी हो जाते हैं। प्रेग्नेंसी के समय सही कपड़े चुनना एक सोच-समझ कर किया गया फैसला होना चाहिए, क्योंकि यह न सिर्फ आपके मूड और आत्मविश्वास को बढ़ाता है, बल्कि शरीर को सपोर्ट भी देता है।
कई महिलाएं गर्भावस्था में सामान्य कपड़ों से ही काम चलाने की कोशिश करती हैं, लेकिन इससे असहजता और त्वचा संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए मेटरनिटी वियर खरीदते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।
इस लेख में हम बता रहे हैं कि गर्भावस्था में कपड़े खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे शॉपिंग भी स्मार्ट हो और आराम भी पूरी तरह मिले।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
आरामदायक कपड़े चुनें
- फोटो : instagram
आरामदायक कपड़े चुनें
गर्भावस्था में अपने लिए कपड़े खरीदते समय डिजाइन से ज़्यादा कंफर्ट पर ध्यान दें। ध्यान रखें कि इस दौरान आपको हमेशा हल्के, सांस लेने योग्य कपड़े जैसे कॉटन पहनें। ज्यादा टाइट कपड़े आपको परेशान कर सकते हैं। इससे आपके बच्चे को भी असर पड़ता है। इसलिए इससे बचें।
विज्ञापन
3 of 6
फ्री साइज या स्ट्रेचेबल फैब्रिक लें
- फोटो : instagram
फ्री साइज या स्ट्रेचेबल फैब्रिक लें
गर्भावस्था में पेट का साइज लगातार बढ़ता है। इसलिए हमेशा अपने बढ़ते पेट और शरीर के आकार को ध्यान में रखते हुए ऐसे कपड़े लें जो खिंचाव वाले हों या फ्री साइज में हों। कोशिश करें कि आपका कपड़ा फ्री साइज में हो। कई बार स्ट्रेचेबल कपड़े आपको परेशान कर सकते हैं।
4 of 6
फैब्रिक हो ऐसा
- फोटो : instagram
फैब्रिक हो ऐसा
गर्भावस्था में अपने लिए कपड़े खरीद रही हैं तो उसका फैब्रिक अवश्य चेक करें। इस दौरान हमेशा हल्के और एकदम सॉफ्ट फैब्रिक वाले आउटफिट का चयन करें। रफ टच वाले फैब्रिक आपको उलझन में डाल सकते हैं। इससे आपको ही परेशानी होगी।
विज्ञापन
5 of 6
आगे की जरूरत को ध्यान में रखकर शॉपिंग करें
- फोटो : Freepik.com
आगे की जरूरत को ध्यान में रखकर शॉपिंग करें
ध्यान रखें गर्भावस्था के दिनों में आपके पेट के साथ-साथ शरीर के साइज में भी काफी बदलाव होता है। इसलिए हमेशा ऐसे कपड़े लें जो आने वाले महीनों में भी फिट आएं, बार-बार शॉपिंग से बचेंगे। वरना एक महीने पहले लिए हुए भी आपको फिट आ जाएं ये जरूरी नहीं।
अगर आप वर्किंग हैं या सोशल फंक्शन में जाती हैं, तो फॉर्मल और स्टाइलिश मेटरनिटी ड्रेस भी खरीदें। बाहर जाने के लिए हमेशा ऐसे कपड़े खरीदें, जिसमें आपका बेबी बंप दिखे नहीं। क्योंकि इस समय नजर लगने का डर भी रहता है। इसलिए ऑफिस के लिए हमेशा लूज फिटिंग वाली ड्रेस खरीदें।