फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hartalika Teej Makeup Look: हरतालिका तीज पर इन अभिनेत्रियों की तरह हों तैयार, लुक दिखेगा सबसे अलग

Fri, 06 Sep 2024 07:48 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप हरतालिका तीज के दिन सबसे खूबसूरत और अलग दिखना चाहती हैं तो इन अभिनेत्रियों के लुक्स से टिप्स लेकर तैयार हों। 
विज्ञापन
1 of 7
हरतालिका तीज पर इन अभिनेत्रियों की तरह हों तैयार - फोटो : instagram
Hartalika Teej Makeup Look: भारत में सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए कई व्रत रखती हैं। इन्हीं व्रतों में हरतालिका तीज भी शामिल है, जोकि भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस साल हरतालिका तीज का त्योहार 6 सितंबर को मनाया जाएगा, जिसकी तैयारी महिलाओं ने पूरी कर ली है। हरतालिका तीज की धूम सबसे ज्यादा बिहार और उत्तर प्रदेश में दिखाई देती है।

ऐसी मान्यता है कि, इस व्रत को सबसे पहले माता पार्वती ने रखा था और तभी से इस तीज को मनाने की शुरुआत हुई। इसी के चलते तीज के दिन सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके महादेव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। अगर आप हरतालिका तीज के दिन सबसे खूबसूरत और अलग दिखना चाहती हैं तो इन अभिनेत्रियों के लुक्स से टिप्स लेकर तैयार हों। यहां हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के लुक दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
हरतालिका तीज पर इन अभिनेत्रियों की तरह हों तैयार - फोटो : instagram
सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा की शादी भी हाल ही में हुई है। ऐसे में आप उनकी तरह भी तैयार हो सकती हैं। उनके जैसा अनारकली सूट आपकी खूबसूरती को बढ़ाएगा। इसके साथ बालों को स्लीक स्टाइल में बांधें और हैवी ज्वेलरी कैरी करें। 

 
विज्ञापन

3 of 7
हरतालिका तीज पर इन अभिनेत्रियों की तरह हों तैयार - फोटो : instagram
मौनी रॉय

लाल-हरे रंग को छोड़ कर आप मौनी के जैसी गोल्डन साड़ी भी हरतालिका तीज के दिन पहन सकती हैं। गोल्डन साड़ी के साथ मौचिंग स्लीवलेस ब्लाउज पहनें और ज्वेलरी भी गोल्डन ही पहनें। 

4 of 7
हरतालिका तीज पर इन अभिनेत्रियों की तरह हों तैयार - फोटो : instagram
श्रेनु पारिश 

अगर साड़ी या सूट नहीं पहनना चाहती हैं तो श्रेनु के जैसा फ्लोरल गाउन पहनें। इस गाउन के साथ मैचिंग का ही केप पहनें। बारिश के मौसम में ऐसा फ्लोरल गाउन आपको खूबसूरत दिखाने का काम करेगा। 
विज्ञापन

5 of 7
हरतालिका तीज पर इन अभिनेत्रियों की तरह हों तैयार - फोटो : instagram
श्रृद्धा आर्या

तीज के दिन हरा रंग पहनना शुभ माना जाता है। ऐसे में आप भी तीज के दिन श्रृद्धा आर्या के जैसा ही हरा लहंगा पहनें। पूजा के वक्त ऐसा हरा लहंगा आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा। इसके साथ बालों में मेसी बन बनाएं। 
विज्ञापन

6 of 7
हरतालिका तीज पर इन अभिनेत्रियों की तरह हों तैयार - फोटो : instagram
सोनारिका भदौरिया

अगर नई दुल्हन हैं, तब आपके पास सोनारिका के जैसी लाल सिल्क की साड़ी अवश्य होगी। ऐसे में आप हरतालिका तीज के दिन ऐसी ही सिल्क की साड़ी कैरी कर सकती है। इस साड़ी के साथ अपनी शादी की चुनरी अवश्य पहनें। चुनरी से ही आपका लुक प्यारा दिखेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हरतालिका तीज पर इन अभिनेत्रियों की तरह हों तैयार - फोटो : instagram
युविका चौधरी

हर शादीशुदा महिला के पास लहंगे तो होते ही हैं। ऐसे में आप हरतालिका तीज के दिन युविका के जैसा लहंगा कैरी कर सकती हैं। इस लहंगे के साथ आप युविका चौधरी की तरह ही माथापट्टी लगा सकती हैं। लहंगे के दुपट्टे को भी इसी तरह से डालकर लुक पूरा करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें