फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hartalika Teej 2024 Nail Art: हरतालिका तीज से पहले नाखूनों पर कराएं ऐसी खूबसूरत नेल आर्ट

Thu, 05 Sep 2024 04:43 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आर इस हरतालिका तीज पर अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो नाखूनों पर खूबसूरत नेल आर्ट अवश्य कराएं। 
विज्ञापन
1 of 7
हरतालिका तीज 2024 - फोटो : Amar Ujala
Hartalika Teej 2024 Nail Art: सुहागिन महिलाएं हरतालिका तीज का इंतजार सालभर करती हैं। ये दिन हर शादीशुदा महिला के लिए बेहद खास होता है। इस दिन वो सच्चे मन से महादेव और माता पार्वती की पूजा करके अपने अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं।

ऐसी मान्यता है कि जो भी महिला इस दिन सच्चे मन से पूजा करती है, उनकी हर मनोकामना पूरी होती है। इसी वजह से सुहागिन महिलाएं इस दिन इस कठिन व्रत को रखती हैं। इस दिन सजने-संवरने का भी काफी रिवाज है। ऐसे में हर सुहागिन महिला इस दिन के लिए कई-कई दिन पहले से ही तैयारी शुरू कर देती हैं। 

अगर आप इस हरतालिका तीज पर अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो नाखूनों पर खूबसूरत नेल आर्ट अवश्य कराएं। नाखूनों पर नेल आर्ट कराने से आपके हाथों की खूबसूरती भी बढ़ जाएगी। यहां हम आपको हरतालिका तीज के लिए लेटेस्ट नेल आर्ट की डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
हरतालिका तीज 2024 - फोटो : instagram
पहली डिजाइन

ऐसी ग्लिटर वाली नेल आर्ट भी आजकल काफी चलन में है। गुलाबी रंग की नेल पॉलिश के साथ गोल्डन रंग का ग्लिटर आपके नाखूनों की खूबसूरती बढ़ाएगा। अगर आप भरे हाथ मेहंदी लगवा रही हैं तो इस डिजाइन का चयन करें। 
विज्ञापन

3 of 7
हरतालिका तीज 2024 - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

ऐसी नग वाली नेल आर्ट आपके साधारण नाखूनों की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करेगी। इसके लिए आपको अपने नाखूनों को सिंपल रख के उसके किनारों पर नग लगवाने हैं। 

4 of 7
हरतालिका तीज 2024 - फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन

आज के समय में लड़के शादी से पहले अपनी होने वाली पत्नी को प्रपोज करते हैं। ऐसे में आप अपने नाखूनों में आप ऐसा प्रपोजल वाला नजारा दिखा सकती है। ये आपके रिश्ते को मजबूत बनाने का काम करेगी और आप इसके जरिए अपना प्यार दिखा सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
हरतालिका तीज 2024 - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन

अगर शादी के बाद ये आपकी पहली हरतालिका तीज है तो आप इस तरह की नेल आर्ट करा सकती है। इस डिजाइन में अपने नाखूनों पर दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर बनवाएं। इसके लिए नाखूनों का लंबा होना जरूरी है। 
विज्ञापन

6 of 7
हरतालिका तीज 2024 - फोटो : instagram
पांचवीं डिजाइन

अगर ज्यादा लंबे नाखून रखने में आपको परेशानी होती है, तो आप इस तरह की नेल आर्ट का चयन कर सकती हैं। ऐसी नेल आर्ट छोटे नाखूनों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ाने का काम करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हरतालिका तीज 2024 - फोटो : instagram
छठवीं डिजाइन

अगर आपके नाखून लंबे हैं तो आप इस डिजाइन का चयन कर सकती हैं। इस डिजाइन में अपने सभी नाखूनों को न्यूड या लाइट रंग का ही रखें, बस एक नाखून पर हैवी स्टोन्स वाली नेल आर्ट कराएं। इससे आपका लुक प्यारा दिखेगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें