फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hartalika Teej Makeup Idea: मौनी रॉय से लेकर तेजस्वी प्रकाश के इन लुक्स से लें टिप्स और हो जाएं तीज पर रेडी

Tue, 30 Aug 2022 06:16 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
हरतालिका तीज मेकअप आइडिया - फोटो : instagram
हरतालिका तीज का व्रत इस साल 30 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। साथ ही अविवाहित लड़कियां भी पति की कामना से इस व्रत को करती हैं। व्रत के दिन महिलाएं सजधज कर सोलह श्रृंगार करती हैं और एकसाथ माता पार्वती और शिवशंकर की पूजा करती हैं। तीज के दिन आप कैसे तैयार होंगी। इस बारे में अभी तक नहीं सोचा है। तो इन एक्ट्रेस के लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। जिसमे आपका लुक बेहद आकर्षक दिखेगा। 
विज्ञापन

2 of 6
mouni roy - फोटो : instagram
मौनी रॉय
मौनी रॉय अक्सर साड़ी और एथिनिक लुक में स्टाइल इंस्पिरेशन देती दिखती हैं। अगर आप ट्रेडिशनल लुक के साथ ही थोड़ा स्टाइल में दिखना चाहती हैं तो मौनी रॉय की तरह सिल्क की साड़ी को कैरी करें। आप अपनी सिल्क की साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज को मैच कर सकती हैं। वहीं कानों में हैवी ईयररिंग्स के साथ खुले बाल खूबसूरत लगेंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
मौनी रॉय अक्सर ट्रेडिशनल लुक में तस्वीरें फैंस के लिए साझा करती रहती हैं। आप चाहें तो फुल स्लीव ब्लाउज को मौनी रॉय की तरह स्टाइल कर सकती हैं। सुर्ख गुलाबी रंग की साड़ी को फुल स्लीव ब्लाउज के साथ मैच करें। आंखों में काजल और बोल्ड लिपकलर के साथ हैवी ईयररिंग्स के साथ बालों को साइड पार्टीशन में रखें। ये लुक आपको स्टाइलिश भी बनाएगा और ट्रेडिशनल भी दिखेंगी। 

4 of 6
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : social media
तेजस्वी प्रकाश
तेजस्वी प्रकाश की तरह आप चाहें तो किसी भी प्रिंटेड साड़ी को ब्लैक कलर के ब्लाउज के साथ पेयर करें। साथ में चोकर नेकपीस और सेंटर पार्टेड हेयरस्टाइल को बनाएं। लो बन में लगा गजरा पूरी तरह से ट्रेडिशनल लगेगा। वहीं बात करें मेकअप की तो आप आंखों को काजल और मस्कारे के साथ सजाकर न्यूड पिंक शेड की लिपस्टिक के साथ कंप्लीट लुक दें। ये बेहद खूबसूरत लगेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
हरतालिका तीज मेकअप आइडिया - फोटो : instagram
हिना खान
अगर आप ट्रेडिशनल लुक में साड़ी नहीं पहनना चाहती हैं तो अनारकली सूट को ट्राई करें। हिना खान की तरह आप चाहें तो वाइब्रेंट कलर के अनारकली कुर्ते को पूजा के दिन के लिए चुनें। साथ में भारी भरकम दुपट्टा पूरी तरह से ट्रेडिशनल लुक देगा। साथ में हैवी ईयररिंग्स और बालों में गजरा जरूर लगाएं। ये लुक भीड़ में सबसे अलग और खूबसूरत दिखाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
karishma tanna - फोटो : instagram
करिश्मा तन्ना
करिश्मा तन्ना की तरह हाथों पर मेहंदी जरूर सजाएं। ये आपके सिंपल से लुक में भी चार चांद लगा देगा। करिश्मा तन्ना की तरह सिल्क की साड़ी को मोतियों वाले नेकपीस के साथ पेयर करें। वहीं मिनमम मेकअप के साथ माथे पर बिंदी और बालों को खुला ही रखें। साथ में हाथों में सजी मेहंदी आपके पूरे लुक में चार चांद लगाने के लिए काफी दिखेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें