Essential Items for Hartalika Teej Vrat Shringar: हरतालिका तीज के दिन अगर आप सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो अपने श्रृंगार में कुछ चीजों को अवश्य शामिल करें।
विज्ञापन
1 of 7
इन चीजों के बिना अधूरा है हरतालिका व्रत का श्रृंगार
- फोटो : instagram
Essential Items for Hartalika Teej Vrat Shringar: हरतालिका तीज एक खास व्रत है जो सुहागिन स्त्रियां पति की लंबी उम्र और सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए करती हैं। इस दिन ना केवल व्रत रखा जाता है, बल्कि पारंपरिक श्रृंगार भी किया जाता है, जो नारी सौंदर्य और संस्कृति दोनों का प्रतीक होता है।
महिलाएं इसके लिए कई-कई दिन पहले से तैयारी करती हैं। इस साल ये व्रत आज 26 अगस्त को रखा जा रहा है। ऐसे में अगर आप इस खास दिन को पूरी श्रद्धा और खूबसूरती से मनाना चाहती हैं, तो ये चीजें आपके श्रृंगार में जरूर शामिल होनी चाहिए।
विज्ञापन
2 of 7
शादी का लहंगा
- फोटो : instagram
शादी का लहंगा
यदि शादी के बाद ये आपका पहला हरतालिका व्रत है तो अपनी शादी का लहंगा इसमें पहनिए। शादी के लहंगे के साथ हर महिला की खूब सारी यादें जुड़ी होती हैं। इसलिए आप अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए अपनी शादी का लहंगा कैरी कर सकती हैं।
विज्ञापन
3 of 7
साड़ी
- फोटो : Instagram
साड़ी
अगर ज्यादा हैवी आउटफिट कैरी नहीं करना चाहतीं तो इस तरह की साड़ी पहनें। साड़ी आपके लुक को खूबसूरत बनाने का काम करेगी। पूजा के समय में चाहें तो सिल्क की साड़ी पहने। सिल्क फैब्रिक की साड़ी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी।
4 of 7
ज्वेलरी का सही चयन
- फोटो : instagram
ज्वेलरी का सही चयन
अपने आउटफिट के हिसाब से ही ज्वेलरी का चयन करें। जैसे अगर आपका आउटफिट हैवी है तो ज्वेलरी हल्की रखें, वहीं अगर ज्वेलरी हैवी पहनने का मन है तो अपना आउटफिट हल्का रखें। दोनों चीजों में बैलेंस बनाकर रखेंगी तो ही आपका लुक जचेगा, वरना बिगड़ जाएगा।
विज्ञापन
5 of 7
मेहंदी और आलता
- फोटो : instagram
मेहंदी और आलता
हाथों की मेहंदी और पैरों का आलता इस दिन के श्रृंगार में खास महत्व रखते हैं। सुहागिन महिलाओं के लिए ये सौंदर्य के साथ-साथ शुभता का भी प्रतीक है। इसलिए हरतालिका तीज के मौके पर खूबसूरत ही मेहंदी लगाएं और पैरों में आलता की खूबसूरत डिजाइन लगाएं।
विज्ञापन
6 of 7
फूलों का गजरा
- फोटो : instagram
फूलों का गजरा
बालों में गजरा और पूजा में फूलों का प्रयोग स्त्री साज-श्रृंगार को और भी पवित्र और सुंदर बनाता है। इसलिए अपने साड़ी या लहंगे के साथ ऐसी हेयर स्टाइल बनाएं, जिसपर खूबसूरत सा असली फूलों का गजरा लगा सकें। गजरा लगाने से आपका लुक प्यारा लगेगा।
किसी भी सुहागिन महिला के लिए ये तीनों चीजें काफी अहम हैं। इसलिए तैयार होते समय मांग में सिंदूर अवश्य लगाएं। साड़ी या लहंगे के मैचिंग की बिंदू और गले में मंगलसूत्र भी अवश्य ही पहनें। इन चीजों से आपका लुक प्यारा दिखेगा।