Hartalika Teej 2024: हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। ये दिन हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर मां गौरी और महादेव की पूजा करती हैं।
ऐसी मान्यता है कि जो भी महिला इस दिन सच्चे मन से भगवान शंकर और मां पार्वती की पूजा करती है तो भगवान उनकी हर मनोकामना पूरी करते हैं। इस साल ये तिथि 6 सितंबर को पड़ रही है, ऐसे में हरतालिका तीज का त्योहार 6 सितंबर को मनाया जाएगा।
इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं, जिसके चलते वो पूजा के वक्त 16 श्रृंगार करती हैं। इसके साथ-साथ वो काफी अच्छे से तैयार होती हैं। अगर शादी के बाद आप पहली बार हरतालिका तीज का व्रत रख रहीं हैं तो तैयार होते वक्त कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। इससे आपका लुक पूरा दिखेगा और आप सबसे खूबसूरत लगेंगी।