फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harnaaz Sandhu Outfits: मिस यूनिवर्स के ये पांच खूबसूरत आउटफिट देख नजरें हटाना हो जाएगा मुश्किल

Wed, 29 Dec 2021 04:57 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
हरनाज संधू की आउटफिट - फोटो : instagram/harnaazsandhu_03

मिस यूनिवर्स 2021 का ताज अपने नाम करने वाली भारत की खूबसूरत हरनाज संधु इन दिनों चर्चा में हैं। अपने लुक से उन्होंने कई देशों की खूबसूरत हसीनाओं को पछाड़ दिया। हरनाज संधु केवल खूबसूरत ही नहीं है, बल्कि उनका स्टाइल और फैशन सेंस भी कमाल का है। मिस यूनिवर्स बनने के बाद से उनकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ गई है। हरनाज सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हरनाज के हर लुक को स्टाइल को फैंस पसंद कर रहे हैं। हरनाज की तस्वीरों में खास बात होती है उनके आउटफिट। हरनाज भारतीय पारंपरिक परिधानों से लेकर ड्रेस, गाउन और पैंट तक में काफी स्टाइलिश दिखती हैं। मिस यूनिवर्स हरनाज संधू अभी मात्र 21 साल की हैं, लेकिन उनको बखूबी पता है कि हरनाज पर किस तरह के आउटफिट अच्छे लगेंगे। हरनाज के आउटफिट के अलावा एक्सेसरीज से लेकर मेकअप तक परफेक्ट लगते हैं। अगली स्लाइड्स में देखिए हरनाज संधु की अलग अलग ड्रेस में तस्वीरें।

विज्ञापन

2 of 6
हरनाज संधू की आउटफिट - फोटो : instagram/harnaazsandhu_03
यहां हरनाज ने डार्क ग्रीन जंपसूप पहना हुआ है। उनका ये सूट स्टाइल भारतीय कुर्ता पैंट जैसा लुक दे रहा है, जिसमें उनके बैक से लहराता हुआ फैब्रिक किसी दुपट्टे के स्टाइल का है। हरनाज का ये आउटफिट उन्हें ट्रेडिशनल पर माॅडर्न लुक दे रहा है। 
विज्ञापन

3 of 6
हरनाज संधू की आउटफिट - फोटो : instagram/harnaazsandhu_03
हरनाज की ये ड्रेस उनके फिगर पर जंच रही है। हरनाज ने भूरे रंग की स्कर्ट पहनी है, जिसपर सिल्वर स्ट्रैपलेस टाॅप को पेयर किया है। स्कर्ट पर बेल्ट को एड किया गया है। 

4 of 6
हरनाज संधू की आउटफिट - फोटो : instagram/harnaazsandhu_03
पैंट और क्राॅप टाॅप का ट्रेंड है। हरनाज ने भी ट्रेंड को अपनाते हुए ब्लू और सिल्वर प्रिंटेड की पैंट पहनी है। रंग बिरंगे फ्लोरल प्रिंट से सजी इस पैंट के साथ हरनाज ने स्ट्रैपी क्राॅप टाॅप को पेयर किया है।
विज्ञापन

5 of 6
हरनाज संधू की आउटफिट - फोटो : instagram/harnaazsandhu_03
हरनाज लाल रंग के गाउन में है। स्लिट कोट गाउन में हरनाज प्रोफेशनल दिख रही हैं। इस गाउन का ऊपरी भाग किसी ब्लेजर स्टाइल का है, जिसमें काॅलर, फ्रंट में बटन दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हरनाज संधू की आउटफिट - फोटो : instagram/harnaazsandhu_03
मिस यूनिवर्स ने यहां खूबसूरत लाल रंग की फ्लोर लेंथ ड्रेस पहनी हैं। साइड स्लिट और स्ट्रैपी नेकलाइन ड्रेस में हरनाज लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें