Harnaaz Sandhu : पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन करने वाली हरनाज संधू को हाल ही में मिस यूनिवर्स 2022 के फिनाले में स्टेज पर देखा गया। इस दौरान एक बार फिर से वो अपना जलवा बिखेरने में कामयाब हुईं। उनके बढ़ते हुए वजन की वजह से भले ही उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा हो लेकिन हरनाज ने एक बार फिर से स्टेज पर आकर लोगों को अपनी अदाओं से कायल कर दिया। इस दौरान पूर्व मिस यूनिवर्स ने ब्लैक और सिल्वर कलर का खूबसूरत गाउन पहना था, साईं शिंदे ने डिजाइन किया था।
मिस यूनिवर्स 2022 के फिनाले में हरनाज संधू ने इस बार की विनर आर बोनी गेब्रियल को ताज पहनाया। कार्यक्रम के दौरान हरनाज मिस यूनिवर्स के स्टेज पर आखिरी बार वॉक करती नजर आईं। हालांकि अपनी आखिरी वॉक के दौरान हरनाज काफी भावुक भी दिखीं। गंभीर बीमारी से जूझने के बाद भी उनका स्टाइल देखने लायक था।