फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Teej 2025 Mehndi Design: हाथों पर सजाएं पिया के नाम की मेहंदी, ये हैं सबसे खूबसूरत डिजाइन्स

Sat, 26 Jul 2025 05:02 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hariyali Teej Special Mehndi Design: यदि आप हरियाली तीज के दिन अपने हाथों की खूबसूरती निखारना चाहती हैं तो यहां मेहंदी की कुछ लेटेस्ट डिजाइन दी गई हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
हाथों पर सजाएं पिया के नाम की मेहंदी - फोटो : Adobe stock
Hariyali Teej Special Mehndi Design: हर साल श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है। ये दिन भोलेनाथ और माता पार्वती को समर्पित है, जिस वजह से इस दिन सुहागिन महिलाएं खूब सज-संवर पर अपने पति के लिए पूजा-अर्चना करती हैं।

यदि आपके घर पर हरियाली तीज की पूजा होती है, तो आपने भी इसकी तैयारी कर ही ली होगी। इस दिन हाथों पर मेहंदी रचाने की भी पंरपरा है। इसी के चलते हम आपको यहां मेहंदी के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप भी हरियाली तीज पर अपने हाथों पर अपने पिया के नाम की खूबसूरत मेहंदी लगाएं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
पहली डिजाइन - फोटो : instagram
पहली डिजाइन

इस तरह की डिजाइन हाथों में बेहद खूबसूरत लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हरियाली तीज के दिन भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा होती है, इसलिए आप इस डिजाइन का चयन कर सकती हैं। यदि ऐसी डिजाइन बनवा रही हैं तो इसकी बारीकी का खास ध्यान रखें, वरना इसकी खूबसूरती बिगड़ जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 7
दूसरी डिजाइन - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

जिन लड़कियों की शादी के बाद ये पहली तीज है, उनके लिए ये डिजाइन एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इस डिजाइन में भरे हाथ मेहंदी लगानी है और फिर उसके साथ हथेली पर भोलेनाथ और माता पार्वती की छवि बनानी है। ये डिजाइन आपके हाथों को और खूबसूरत बनाएगी। 

4 of 7
तीसरी डिजाइन - फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन

सावन के महीने में हरियाली तीज पड़ती है, जिसमें घरों में लोग झूले डालते हैं। इसके अलावा कई जगह हरियाली तीज पर महिलाएं किटी पार्टी करती हैं और झूला झूलती हैं। तो अपने हाथों पर आप भी ऐसी झूला झूलती हुई महिला की तस्वीर बना सकते हैं। ये डिजाइन देखने में बेहद खूबसूरत लगेगी। 
विज्ञापन

5 of 7
चौथी डिजाइन - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन

यदि आपको पूरा ऊपर तक हाथों में मेहंदी लगाना नहीं आता तो इस तरह की डिजाइन से आप अपने हाथों को खूबसूरत बना सकते हैं। इसके लिए आपको हथेली पर झूला झूलती महिला की तस्वीर बनानी है और साथ में बारीक डिजाइन से हथेली भरनी है। ये डिजाइन भी सिंपल है, लेकिन बेहद ही खूबसूरत है। 
विज्ञापन

6 of 7
पांचवीं डिजाइन - फोटो : instagram
पांचवीं डिजाइन

ये त्योहार पति-पत्नी के प्यार को समर्पित है, ऐसे में अपनी मेहंदी पर आप अपनी शादी की झलक दिखा सकती हैं। ऐसी मेहंदी देखने में कमाल की लगेगी। इस मेहंदी में कपल की छवि बनवाएं। ये देखने में काफी खूबसूरत लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
छठी डिजाइन - फोटो : instagram
छठी डिजाइन

यदि आप सिंपल मेहंदी की डिजाइन तलाश कर रही हैं तो इससे बेहतर विकल्प आपके लिए कुछ हो नहीं सकता। खासतौर पर इस तरह की डिजाइन को आप खुद से भी लगा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी लगा रही हैं तो हाथों में अपने पति का नाम अवश्य लिखें, ताकि आपका लुक और भी खूबसूरत बन जाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें