फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urmila Matondkar: 51 की उम्र में भी उर्मिला मातोंडकर दिखती हैं 25 की, देखें उनके टॉप 5 लुक्स

Fri, 25 Jul 2025 12:11 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Actress Urmila Matondkar Unseen Looks: उर्मिला मातोंडकर एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने खूबसूरत और चुलबुले अंदाज से 90 के दशक में लोगों का खूब दिल जीता। 
विज्ञापन
1 of 6
Urmila Matondkar - फोटो : instagram
Actress Urmila Matondkar Unseen Looks: कलयुग और मासूम जैसी फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वाली 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने अपने समय में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी, जिनके गाने आज भी लोगों की जुंबा पर हैं। उन दिनों में उनका स्टाइलिश अंदाज भी काफी मशहूर था।

आज जब उर्मिला मातोंडकर 50 की उम्र पार कर चुकी हैं, तब भी उनका अंदाज देखने लायक है। दरअसल, उर्मिला मातोंडकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, और अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उनका अंदाज आज की नयी-नयी अभिनेत्रियों के लुक को कड़ी टक्कर देता है। इसी के चलते हम आपको उनके कुछ बेस्ट लुक्स दिखाते हैं, ताकि आप भी उनके बेस्ट लुक्स से टिप्स लेकर तैयार हो सकें। 
विज्ञापन

2 of 6
साड़ी विद ग्लैमरस टच - फोटो : instagram
साड़ी विद ग्लैमरस टच

साड़ी तो हर एक्ट्रेस पहनती है, लेकिन उर्मिला ने अपनी साड़ी को लेटेस्ट स्टाइल से कैरी किया है। इस तरह से कोर्सेट के साथ साड़ी आजकल युवा लड़कियां पहनना पसंद करती हैं। पर, अगर आप इनके लुक पर एक नजर डालेंगे तो नजरें हटा नहीं पाएंगे। इस तस्वीर में उन्होंने अपनी साड़ी को बेहद ही ग्लैमरस अंदाज में कैरी किया है, जिस वजह से वो कमाल की लग रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
इंडो वेस्टर्न आउटफिट - फोटो : instagram
इंडो वेस्टर्न आउटफिट

आज-कल इंडो वेस्टर्न आउटफिट काफी ट्रेंड में हैं। ये एथनिक और वेस्टर्न का मिश्रण होता है। ऐसे में उर्मिला मातोंडकर का ये अंदाज कितना खूबसूरत है, ये बात किसी से छिपी नहीं है। अपने इस आउटफिट के साथ उन्होंने मैचिंग जैकेट कैरी की है, जो उनकी खूबसूरती को बढ़ा रही है। इसके अलावा पैरों में हील्स से उनका अंदाज और क्लासी दिख रहा है।

4 of 6
बॉडीकॉन गाउन - फोटो : instagram
बॉडीकॉन गाउन

अक्सर जब इस उम्र में महिलाएं बॉडीकॉन या फिर बॉडी हगिंग ड्रेस से दूर भागती हैं, पर 51 की उम्र में भी किस तरह से बॉडीकॉन पहननी है, इसके लिए आप उर्मिला मातोंडकर से टिप्स ले सकती हैं। उनपर ये पीले रंग की बॉडीकॉन ड्रेस खूब जच रही है। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को काफी अलग अंदाज में स्टाइल किया है 
विज्ञापन

5 of 6
शॉर्ट ड्रेस - फोटो : instagram
शॉर्ट ड्रेस

शॉर्ट ड्रेस हर किसी पर नहीं जचती है, लेकिन अगर आप उर्मिला मातोंडकर के लुक्स पर नजर डालेंगे तो उनपर इस तरह की ड्रेस खूब जचती हैं। ऐसी तस्वीरें वो अक्सर सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं। अपने इस ड्रेस लुक को ग्लैमरस बनाने के लिए उन्होंने पैरों में हाई हील्स और खुले बाल स्टाइल किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ब्लेजर ड्रेस - फोटो : instagram
ब्लेजर ड्रेस

इस तरह की ब्लेजर ड्रेस महिलाओं की पसंदीदा मानी जाती है, क्योंकि इसमें वो बॉस लेडी दिखती हैं। यदि आप भी कुछ ऐसा कैरी करना चाहती हैं तो इस तरह की ड्रेस कैरी करें। ग्रीन रंग देखने में कमाल का लगता है। ऐसे में उर्मिला मातोंडकर का ये लुक भी बेहद खूबसूरत है। तो आप उनके इस लुक से भी टिप्स ले सकती हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें