फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Teej 2025: शादी के बाद है पहली हरियाली तीज? इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों से टिप्स लेकर हों तैयार

Sat, 05 Jul 2025 01:25 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bollywood Celebrities Inspired Look Perfect For Teej: अगर शादी के बाद ये आपकी पहली हरियाली तीज है, तो अभी से इसकी तैयारी शुरू कर दें। यहां कुछ अभिनेत्रियों के लुक्स दिए गए हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप तैयारी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
शादी के बाद है पहली हरियाली तीज तो अभी से कर लें तैयारी - फोटो : adobe
Bollywood Celebrities Inspired Look Perfect For Teej: हरियाली तीज का त्योहार श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मानाया जाता है, जिसके लिए विवाहित महिलाएं खूब उत्साहित रहती हैं। ये त्योहार मुख्य रूप से सुहागिन महिलाओं के लिए होता है, जो इस दिन अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं।

ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो महिला सच्चे मन से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती है, उनके पति की उम्र लंबी होती है, और जीवन में तरक्की मिलती है। इसी के चलते महिलाएं खूब सज-संवर कर तैयार होती हैं।

इसके लिए वो महिलाएं सबसे ज्यादा तैयार रहती हैं, जिनकी नयी-नयी शादी हुई होती है। तो अगर आप भी इस बार शादी के बाद अपनी पहली हरियाली तीज मनाने जा रही हैं तो कुछ अभिनेत्रियों से टिप्स लेकर तैयार हों। यहां उसके लिए हम आपको कुछ विकल्प देने जा रहे हैं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
सारा अली खान - फोटो : instagram
सारा अली खान

हरियाली तीज सावन के महीने में पड़ता है, ऐसे में ऐसा कलरफुल लहंगा इस त्योहार के लिए बेस्ट विकल्प है। तो बस ऐसे लहंगे को पहनकर बालों को कर्ल करें और उसे हाफ टाई करें। इसके साथस ही ज्वेलरी अवश्य पहनें, क्योंकि कलरफुल लहंगे की वजह से आपकी ज्वेलरी डल दिखेगी। इसके साथ हल्का मेकअप भी चलेगा। 
विज्ञापन

3 of 7
अनन्या पांडे - फोटो : instagram
अनन्या पांडे

लहंगे को अलग तरीके से पहनना है तो ऐसा फिशकट लहंगा हरियाली तीज के दिन पहनें। ऐसे लहंगे में आपका लुक काफी ग्लैमरस लगेगा। इसके साथ अपने बालों को भी अलग तरह से स्टाइल करें। मेसी लो बन इसके साथ अच्छा लगेगा। ऐसे लहंगे के साथ आपको सही ज्वेलरी का चयन करना है, वरना आपका लुक खराब हो सकता है।

4 of 7
आलिया भट्ट - फोटो : instagram
आलिया भट्ट

हरियाली तीज पर यदि आप साड़ी पहनना चाहती हैं तो पीले रंग की नेट फैब्रिक की साड़ी कैरी कर सकती हैं। अभी गर्मी का मौसम है तो बालों को खुला रखने की जगह बालों में ब्रेड्स बनां और उसे पीछे की साइड में अटैच करें। इससे आपका लुक भी प्यारा लगेगा और आपको गर्मी भी नहीं लगेगी। 
विज्ञापन

5 of 7
काजोल - फोटो : instagram
काजोल

अभिनेत्री काजोल का ये लुक भी आप हरियाली तीज के दिन कैरी कर सकती हैं। इसके लिए आपको खूबसूरत सी फ्लोरल साड़ी कैरी करनी है। इसके साथ बालों में मेसी बन बनाकर गजरा अटैच करें। इसके साथ गले में खूबसूरत सा चोकर पहनें और माथे पर बिंदी अवश्य लगाएं। इसी से आपका लुक काफी खूबसूरत दिखेगा।
विज्ञापन

6 of 7
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : Instagram
सोनाक्षी सिन्हा

नयी दुल्हन हैं, लेकिन सूट पहनने का मन है तो सोनाक्षी सिन्हा का ये लुक परफेक्ट है। इसके लिए आप ऐसा हैवी अनारकली सूट अपने लिए तैयार करा सकती हैं। लाल और गोल्डन रंग का कॉम्बिनेशन हमेशा से एवरग्रीन रहता है, जो नयी दुल्हनों पर खूब जचता है। ऐसे में ऐसा सूट पहनें और बालों में स्लीक स्टाइल चोटी बनाएं। कानों में गोल्ड ईयररिंग्स आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अदिति राव हैदरी - फोटो : Instagram
अदिति राव हैदरी

यदि आप कुछ अलग सा सूट कैरी करना चाहती हैं तो अदिति के इस लुक से टिप्स लें। हैवी वर्क वाला डीपनेक कुर्ता और साथ में शरारा आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेगा। इसके साथ बालों में स्लीक बन बनाएं और कानों में हैवी ईयररिंग्स पहनें। साथ ही में आप मेकअप को लाइट रखें, क्योंकि आपका ये सूट काफी हैवी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें