Hariyali Teej 2024: आज सभी जगहों पर हरियाली तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। ये दिन सुहागिन महिलाओं के साथ-साथ कुंवारी कन्याओं लिए भी काफी खास होता है। जहां एक तरफ सुहागिन महिलाएं इस दिन महादेव से अपने अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं, वहीं दूसरी तरफ कुंवारी कन्याएं इस दिन भगवान शिव और माता गौरी से अपने लिए भोलेनाथ जैसा वर मांगती हैं। ऐसी मान्यता है कि जो भी व्यक्ति इस दिन सच्चे मन से पूजा करता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है।
हरियाली तीज से दिन सजने-संवरने का भी काफी क्रेज है। ऐसे में महिलाएं हरे रंग की साड़ी या सूट पहनकर श्रृंगार करती हैं। अगर आज हरियाली तीज के दिन आप खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो मेकअप करने से पहले अपनी त्वचा को इसके लिए तैयार करें। अगर आप मेकअप से पहले अपनी त्वचा को तैयार कर लेंगी तो आपका लुक ज्यादा खूबसूरत दिखेगा।