फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज पर 'पिया जी' को करना है खुश तो ऐसे करें मेकअप

Sun, 06 Aug 2023 05:12 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप हरियाली तीज के दिन अपने पति को खुश करना चाहती हैं तो आज हम आपको मेकअप के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
bride - फोटो : instagram
Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज का त्योहार हर विवाहित महिला के लिए काफी अहम होता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और भगवान भोलेनाथ से मन्नत मांगती हैं। इस बार तीज का पावन त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा, जिसकी तैयारी महिलाओं ने अभी से शुरू कर दी है। इस दिन महिलाएं खूब सज-संवर कर तैयार होती हैं।

कई जगहों पर तो हरियाली तीज पर महिलाएं पार्टियां आयोजित करती हैं, जिनमें सिर्फ महिलाओं को ही बुलाया जाता है। इन पार्टियों में सबसे अलग दिखने का महिलाओं में क्रेज होता है। ऐसे में महिलाएं अभी से अपने लिए साड़ी और कपड़े खरीदने में लगी हैं। नए कपड़ों के साथ-साथ महिलाओं को तीज पर मेकअप करने का भी काफी शौक होता है। ऐसे में आज हम आपको तीज के लिए कुछ मेकअप टिप्स बताएंगे, ताकि आप भी घर पर मेकअप करके अपने पति को खुश कर सकें। 
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
फाउंडेशन

इस बात का ध्यान रखें कि किसी को भी डार्क फाउंडेशन पसंद नहीं होता है। ऐसे में अपने स्किन टोन के हिसाब से ही फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन

3 of 7
lipstick - फोटो : istock
लाल लिपस्टिक का करें इस्तेमाल

अगर आप तीज के दिन 16 श्रृंगार कर रही हैं लेकिन हल्के रंग की साड़ी पहन रहीं हैं तो लाल रंग की लिपस्टिक जरूर लगाएं। ये आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेगी। 

4 of 7
green saree - फोटो : instagram
हरे रंग की साड़ी के साथ ऐसे करें मेकअप

हरा रंग अपने में ही काफी डार्क होता है। ऐसे में इसके साथ अगर आप लाइट मेकअप करेंगी तो ये प्यारा लगेगा। न्यूड रंग की लिपस्टिक आपके लुक को खूबसूरत बनाएगी। 
विज्ञापन

5 of 7
Makeup Tips - फोटो : istock
ब्लश और हाईलाइटर का करें इस्तेमाल

तीज पर अपने पिया जी के सामने जाने से पहले गालों पर ब्लश और हाईलाइटर जरूर लगाएं। ताकि आपके चेहरे की चमक बरकरार रहे और आपके पति आपको देखकर खुश हो जाएं। 
विज्ञापन

6 of 7
makeup - फोटो : istock
आई मेकअप पर दें ध्यान

अपनी साड़ी के रंग के हिसाब से ही आईमेकअप करें। ये ना ज्यादा डार्क होना चाहिए और ना ही ज्यादा लाइट। हल्के रंग के आउटफिट के साथ डार्क आई मेकअप करें और डार्क रंग के आउटफिट के साथ हल्के रंग का मेकअप करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Makeup Tips - फोटो : pixabay
वाटर प्रूफ हो मेकअप

तीज का त्योहार सावन के महीने में आता है। ऐसे में ये ध्यान रखें कि आपका मेकअप वाटरप्रूफ हो। ताकि पसीना आने पर ये बहे नहीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें