फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज पर दिखना है सबसे अलग तो इन अभिनेत्रियों से लें तैयार होने के टिप्स

Sat, 19 Aug 2023 11:39 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप इस हरियाली तीज पर सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो इन अभिनेत्रियों से टिप्स लेकर तैयार हो सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Hariyali Teej 2023 - फोटो : instagram
Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज का त्योहार का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। इस दिन का इंतजार महिलाएं साल भर करती हैं। सबसे ज्यादा ये त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए खास माना जाता है, क्योंकि इसी दिन महिलाएं पूजा करके माता पार्वती से अखंड सौभाग्य मांगती हैं। इसके साथ ही जो कुंवारी युवतियां होती हैं वो इस दिन माता गौरी से महादेव जैसे वर की कामना करती हैं। तीज का त्योहार हर उम्र की महिला काफी धूमधाम से मनाती हैं।

इस साल तीज 19 अगस्त के दिन मनाई जाएगी। कई जगहों पर इस दिन महिलाएं अपने मायके जाती हैं, झूला झूलती है और तरह-तरह के पकवान खाती हैं। हरियाली तीज के दिन हरे रंग के कपड़े व चूड़ियां पहनने की परंपरा है। अगर आप इस हरियाली तीज पर सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो इन अभिनेत्रियों से टिप्स लेकर तैयार हो सकती हैं। इसी के चलते आज के इस लेख में हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के एथनिक लुक्स दिखाने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
पिंक लहंगे में कियारा - फोटो : instagram
कियारा आडवाणी

अगर आप लाल, हरा और पीला रंग नहीं पहनना चाहती तो कियारा के जैसा पिंक लहंगा आपके लिए परफेक्ट है। इसके आप आप पिंक ग्लॉसी लुक या न्यूड लुक कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
kajol - फोटो : instagram/kajol
काजोल

काजोल का ये लुक हरियाली तीज के लिए सबसे खूबसूरत है। बालों में लगा हुआ गजरा आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेगा। ऐसे में पीले रंग की सिल्क की साड़ी पहनकर आप ऐसे तैयार हो सकती हैं। 

4 of 7
Madhuri Dixit - फोटो : instagram
माधुरी दीक्षित

अगर आप कुछ अलग तरह से तैयार होना चाहती हैं तो ऐसी साड़ी के साथ डिजाइनर ब्लाउज बनवा सकती हैं। इस लुक को पूरा करने के लिए बालों में पफ बनाएं तो ज्यादा बेहतर लगेगा।
विज्ञापन

5 of 7
juhi chawla - फोटो : insatgram
जूही चावला 

अगर आप तीज के दिन साड़ी या सूट नहीं पहनना चाहतीं तो जूही की तरह अनारकली सूट एक बेहतर विकल्प है। इस लुक को पूरा करने के लिए आपको बस बीच की मांग निकालकर बालों में हाफ क्लेचर लगाना है।
विज्ञापन

6 of 7
kriti sanon - फोटो : instagram
कृति सेनन

हरियाली तीज के दिन हरा रंग पहनने का काफी महत्व होता है। ऐसे में आप कृति सेनन के जैसा हरा लहंगा अपने लिए बनवा सकती हैं। इसके साथ हरे रंग के ही हैवी ईयररिंग्स पहनें और बालों को चाहें को खुला करके स्ट्रेट कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
suhana khan - फोटो : instagram
सुहाना खान

तीज के दिन अगर आप एथनिक पहनकर ग्लैमरस दिखना चाहती हैं तो सुहाना का ये लुक आपके लिए परफेक्ट है। स्लीवलेस ब्लाउज से साथ लाल रंग की साड़ी पहनकर आप अपने बालों में पोनीटेल बना सकती हैं। इसके साथ लाल रंग की लिप्सटिक लगाकर अपने लुक को पूरा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें