इस साल के लोकसभा चुनाव में कई ऐसी महिला प्रत्याशी हैं जो हैंडलूम की साड़ियां पहनना पसंद करती हैं। इस लिस्ट में स्मृति ईरानी से लेकर डिंपल यादव तक का नाम शामिल है।
विज्ञापन
1 of 6
स्मृति ईरानी से लेकर डिंपल यादव तक पसंद करती हैं हैंडलूम की साड़ी पहनना
- फोटो : instagram
Handloom Saree: आज का दिन हर भारतवासी के लिए काफी अहम होने वाला है। दरअसल, आज लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आ रहा है, जिस वजह से लोग टीवी पर टकटकी लगाए बैठे हैं। सुबह से मतगणना की शुरुआत भी हो गई है। इस बार के चुनाव में पार्टियों ने नारी शक्ति पर काफी भरोसा दिखाया है। यही वजह है कि इस लोकसभा चुनाव में कई जगह से पार्टियों ने महिलाओं को कैंडिडेट बनाया है। स्मृति ईरानी ये लेकर डिंपल यादव कई दिग्गज महिलाएं इस बार चुनाव में कड़ी टक्कर दे रहीं हैं।
इस लोकसभा चुनाव में बहुत सी ऐसी महिला कैंडिडेट भी हैं जिन्होंने अपनी बातों और काम के साथ-साथ अपने सादगी भरे लुक्स से भी लोगों का दिल जीता है। कई ऐसी महिला प्रत्याशी हैं जो भारत में बनने वाली खास हैंडलूम की साड़ी पहनना न सिर्फ पसंद करती हैं, बल्कि वो इसका प्रचार भी देश-विदेश में करती रहती हैं। इस लेख में हम आपको उन्हीं प्रत्याशियों के साड़ी लुक्स दिखाएंगे, जिन्हें हैंडलूम की साड़ियां काफी पसंद हैं।
विज्ञापन
2 of 6
स्मृति ईरानी से लेकर डिंपल यादव तक पसंद करती हैं हैंडलूम की साड़ी पहनना
- फोटो : instagram
डिंपल यादव
यूपी के मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की कैंडिडेट और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के सादगी भरे लुक के लोग दीवाने हैं। वो हमेशा हल्के रंग की हैंडलूम की साड़ी पहने नजर आती हैं। उन्हें बड़े से बड़े इवेंट्स में भी हैंडलूम की ही साड़ी पहने देखा जाता है।
विज्ञापन
3 of 6
स्मृति ईरानी से लेकर डिंपल यादव तक पसंद करती हैं हैंडलूम की साड़ी पहनना
- फोटो : instagram
स्मृति ईरानी
एक समय में टीवी पर राज करने वालीं स्मृति ईरानी एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं। आज के समय में उनका सिक्का राजनिति की दुनिया में चलता है। इस साल बीजेपी ने उन्हें अमेठी लोकसभा सीट के लिए कैंडिडेट चुना है। उन्हें अक्सर हथकरघा और कोटा मूंगा वाली साड़ी पहने देखा जाता है। वो विदेश में जाकर भी हैंडलूम का प्रचार करने से पीछे नहीं हटती हैं।
4 of 6
स्मृति ईरानी से लेकर डिंपल यादव तक पसंद करती हैं हैंडलूम की साड़ी पहनना
- फोटो : instagram
नवनीत राणा
महाराष्ट्र की अमरवती सीट से बीजेपी की उम्मीदवार नवनीत राणा के साड़ी लुक्स भी काफी सादगी भरे होते हैं। उन्हें ज्यादातर सिल्क से लेकर सूती साड़ी पहने देखा जाता है। वो लोगों को भी हैंडलूम की साड़ी पहनने की सलाह देती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
स्मृति ईरानी से लेकर डिंपल यादव तक पसंद करती हैं हैंडलूम की साड़ी पहनना
- फोटो : instagram
कंगना रणौत
हिमाचल के मंडी सीट पर इस बार बीजेपी ने कंगना रणौत को उतारा है। कंगना एक मशहूर अभिनेत्री हैं, जिस वजह से उनके लुक्स हमेशा खूबसूरत होते हैं। ग्लैमर की दुनिया से होने के बावजूद वो अक्सर अपने सादगी भरे लुक्स से लोगों का दिल जीतती हैं। कंगना ज्यादातर खुद भी हैंडलूम की साड़ी पहनती हैं और साथ ही में वो लोगों को भी इसे बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।
स्मृति ईरानी से लेकर डिंपल यादव तक पसंद करती हैं हैंडलूम की साड़ी पहनना
- फोटो : instagram
हेमा मालिनी
इस बार के लोकसभा चुनाव में फिर से एक बार बीजेपी ने मथुरा लोकसभा सीट हेमा मालिनी को अपना प्रत्याशी बनाया है। हेमा मालिनी को ड्रीम गर्ल भी कहा जाता है। उनके साड़ी लुक्स बेहद कमाल के होते हैं। उन्हें अक्सर कांजीवरम सिल्क की साड़ी पहने देखा जाता है। हैंडलूम साड़ियों में कांजीवरम साड़ी कारीगरों की कड़ी मेहनत से बनाई जाती हैं। जिस वजह से इसकी कीमत काफी ज्यादा होती है।