Haldi Look Of Radhika Merchant: जुलाई के महीने में देश के नामी व्यापारी मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी पूरे सोशल मीडिया पर छाई रही। उनकी शादी राधिका मर्चेंट के साथ हुई, जोकि खुद एक बड़े व्यापारी की बेटी हैं। दोनों की शादी की रस्में कई दिनों पहले से शुरू हुईं थीं, और हर रस्म को बड़ी ही धूमधाम से पूरा किया गया था। उनकी शादी की रस्मों में ही एक दिन हल्दी की रस्म का आयोजन किया गया था।
इस रस्म के दौरान दुल्हन बनीं राधिका का लुक लोगों को काफी पसंद आया। राधिका के हल्दी के लुक को बेहद शालीनता से खास बनाया गया था। ऐसे में जब शादी का सीजन चल रहा है, तो आप भी राधिका के लुक से टिप्स लेकर वैसा ही लुक कैरी कर सकती हैं। यदि आप राधिका जैसा लुक कैरी करेंगी तो लोग आपकी तारीफ करते थकेंगे नहीं।