फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hairstyle With Indo-Western: इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ बनाएं ऐसी हेयर स्टाइल, लगेंगी सबसे अलग

Wed, 05 Feb 2025 12:39 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंडो-वेस्टर्न लुक के लिए न सिर्फ सही आउटफिट और एक्सेसरीज जरूरी हैं, बल्कि हेयरस्टाइल भी उतनी ही अहम होती है। सही हेयरस्टाइल आपके लुक को और भी ज्यादा स्टाइलिश और ग्लैमरस बना सकता है।  
 
विज्ञापन
1 of 7
इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ बनाएं ऐसी हेयर स्टाइल - फोटो : instagram
Hairstyle With Indo-Western: आज के दौर में हर लड़की ये चाहती है कि वो सबसे खूबसूरत दिखे। इसके लिए वो हमेशा फैशन के हिसाब से ही अपने लिए खरीदारी करती हैं। ट्रेंड में क्या नया चल रहा है, ये जानने के लिए वो बॉलीवुड की एक्ट्रेस के लुक्स से टिप्स लेती रहती हैं।

बात करें कि आजकल महिलाओं को आउटफिट में क्या पसंद आ रहा है तो अब लहंगे और साड़ी की जगह महिलाएं इंडो वेस्टर्न पहनना पसंद कर रही हैं। इसे कैरी करना काफी आसान होता है।

यदि आपको भी इंडो वेस्टर्न आउटफिट कैरी करना पसंद है तो उसके साथ कैरी हेयर स्टाइल बनानी चाहिए इस बारे में भी जान लीजिए। यहां हम आपको कुछ ट्रेंडी हेयर स्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं जो इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ खूब जचेंगी। 
विज्ञापन

2 of 7
मेसी लो बन - फोटो : instagram
 मेसी लो बन 

यदि आप क्लासी और एलिगेंट लुक पाना चाहती हैं तो ये हेयर स्टाइल परफेक्ट है। ये हेयरस्टाइल इंडो-वेस्टर्न गाउन, शरारा और साड़ी के साथ बेहद स्टाइलिश लगती है। इसे बनाने के लिए बालों को हल्के हाथों से कंघी करके लो बन बनाएं। आगे की तरफ से बाल को बाहर छोड़ दें ताकि मेसी लुक आए।  इसे स्टडेड हेयरपिन या फ्लोरल एक्सेसरी से सजाएं।  
विज्ञापन

3 of 7
वेवी ओपन हेयर - फोटो : instagram
वेवी ओपन हेयर

सिंपल और स्टनिंग लुक कैरी करना है तो वेवी हेयर आपकी मदद करेंगे। इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के साथ ये हेयरस्टाइल बेहद ग्रेसफुल लगती है। इसके लिए बालों को हल्का कर्ल करें ताकि वेवी टेक्सचर आए। बीच से या साइड से मांग निकालें। हेयरस्प्रे से सेट करें ताकि हेयरस्टाइल लंबे समय तक टिका रहे।

4 of 7
पर्ल या फ्लोरल ब्रेड - फोटो : instagram
पर्ल या फ्लोरल ब्रेड

 ट्रेडिशनल ट्विस्ट के साथ स्टाइलिश लुक चाहिए तो ये हेयरस्टाइल आपको सबसे अलग दिखाएगा। इसे बनाने के लिए बालों को साइड या फिशटेल ब्रेड में स्टाइल करें। बीच-बीच में छोटे पर्ल या फ्लोरल एक्सेसरीज लगाएं। इसे हल्का मेसी लुक दें ताकि यह ट्रेंडी लगे।  
विज्ञापन

5 of 7
स्लीक हाई पोनीटेल - फोटो : instagram
 स्लीक हाई पोनीटेल 

 बोल्ड और स्टाइलिश कैरी करना है और बालों को खुला नहीं रखना चाहती हैं तो ये हेयरस्टाइल परफेक्ट है। इसके लिए सबसे पहले बालों को अच्छी तरह स्ट्रेट कर लें। अब हाई पोनीटेल बनाएं और रबरबैंड को बांध लें। पोनीटेल को स्टाइलिश बनाने के लिए थोड़ा हेयरस्प्रे लगाएं।  
विज्ञापन

6 of 7
बबल ब्रेड - फोटो : instagram
बबल ब्रेड 

 फंकी और ट्रेंडी लुक कैरी करना है तो बबल ब्रेड बनाएं। ये हेयरस्टाइल ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों लुक्स के साथ शानदार लगती है। इसके लिए बालों को ऊंची पोनीटेल में बांधें। पोनीटेल के अंतराल में छोटे-छोटे हेयरबैंड लगाएं और हल्का खींचें ताकि "बबल" इफेक्ट आए। इस हेयरस्टाइल को और ग्लैमरस बनाने के लिए पर्ल एक्सेसरीज़ एड करें।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ट्विस्टेड क्राउन बन - फोटो : instagram
ट्विस्टेड क्राउन बन

रॉयल और ग्रेसफुल के लिए इस हेयर स्टाइल का चयन कर सकती हैं। ये हेयरस्टाइल आपको एक एथनिक क्वीन जैसा लुक देगा। इसके दोनों साइड से हल्की ब्रेड बनाकर क्राउन स्टाइल में पिन करें। पीछे के बालों को हल्का वेवी या कर्ली लुक दें। गजरा या हेयर एक्सेसरीज लगाकर इसे और सुंदर बनाएं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें