फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Purse With Lehenga: लहंगे के साथ कैरी करें ऐसे पर्स, स्टाइल देखकर सहेलियां भी देखती रह जाएंगी

Wed, 05 Feb 2025 11:53 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लहंगे के साथ सही पर्स चुनना आपके लुक को और भी शानदार बना सकता है। यहां कुछ बेहतरीन विकल्प दिए गए हैं, जो आपके लहंगे के साथ परफेक्ट मैच करेंगे
विज्ञापन
1 of 7
लहंगे के साथ कैरी करें ऐसे पर्स - फोटो : instagram
Purse With Lehenga: शादी का सीजन आते ही महिलाएं अपने लुक को खूबसूरत बनाने की तैयारी में जुट जाती हैं। वो इसके लिए ट्रेंड के हिसाब से ही आउटफिट खरीदती हैं और उसी के हिसाब से मेकअप और ज्वेलरी का चयन करती हैं। इस सीजन में ज्यादातर महिलाओं को लहंगा पहनना पसंद आता है, क्योंकि ये काफी आरामदायक होता है।

ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि लहंगे के साथ कैरा पर्स कैरी करना चाहिए। दरअसल, यदि आप लहंगे के साथ गलत पर्स कैरी करेंगी तो आपका लुक बिगड़ सकता है। ऐसे में लहंगे के साथ जैसे बैग्स अच्छे लगते हैं, उन्हीं में से कुछ चुनें, ताकि आपका लुक सबसे अच्छा दिखे। 
विज्ञापन

2 of 7
क्लच बैग - फोटो : instagram
 क्लच बैग 

क्लच बैग छोटे, स्टाइलिश और ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ परफेक्ट लगते हैं। ऐसे में शादी में लहंगे के साथ जरी वर्क, एम्ब्रॉयडरी, बीड्स या सीक्विन वर्क वाले क्लच चुनें। गोल्ड, सिल्वर, या पेस्टल शेड्स में क्लच लहंगे के साथ खूबसूरत लगते हैं।   
विज्ञापन

3 of 7
पोटली बैग - फोटो : instagram
पोटली बैग 

 ट्रेडिशनल और रॉयल लुक के लिए पोटली बैग्स प्यारे लगते हैं। ये एथनिक आउटफिट्स के साथ बहुत ही क्लासी और ट्रेडिशनल लुक देते हैं। ऐसे में लहंगे के साथ हैंडमेड कढ़ाई, गोटा-पट्टी, मिरर वर्क या जरदोजी वर्क वाले पोटली बैग चुनें। यह छोटे और हल्के होते हैं, जिससे कैरी करने में भी आसान रहते हैं।  

4 of 7
मिनी साइड स्लिंग बैग - फोटो : instagram
मिनी साइड स्लिंग बैग 

लहंगे के साथ मॉडर्न टच देना है तो ये बेस्ट विकल्प है। इसके लिए गोल्डन, सिल्वर या ब्लिंग इफेक्ट वाले स्लिंग बैग चुनें। पर्ल-डिटेलिंग या चेन-हैंडल वाले स्लिंग बैग लहंगे के साथ स्टाइलिश लगते हैं। हल्के लहंगे या पार्टीवियर आउटफिट्स के साथ यह बहुत अच्छा लगेगा।  
विज्ञापन

5 of 7
बॉक्स क्लच - फोटो : instagram
बॉक्स क्लच 

 ट्रेंडी और क्लासी लुक के लिए ये बेहतर विकल्प है। ये छोटे लेकिन स्टाइलिश होते हैं और ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक का परफेक्ट बैलेंस देते हैं। ऐसे में आप एम्ब्रॉयडरी, स्टोन, मिरर वर्क या सिल्क बॉक्स क्लच चुनें। इंडो-वेस्टर्न लहंगे के साथ बॉक्स क्लच बहुत रॉयल लुक देता है।  
विज्ञापन

6 of 7
वेलवेट या सिल्क पाउच बैग - फोटो : instagram
वेलवेट या सिल्क पाउच बैग 

 क्लासिक और रॉयल कैरी करना है तो ये बेस्ट रहेगा। इसके लिए रेड, मरून, गोल्डन, या डीप ब्लू शेड्स में बैग चुनें। गोल्डन या सिल्वर जरी वर्क वाले पाउच बैग एथनिक लुक को चार चांद लगा देंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : instagram
इन बातों का रखें ध्यान

बैग का चुनाव हमेशा लहंगे के वर्क और कलर के हिसाब से करें। हैवी लहंगे के साथ छोटा और क्लासी बैग अच्छा लगेगा। अगर आपका लहंगा सिंपल है, तो ज्यादा वर्क वाला बैग चुनें ताकि यह लुक को बैलेंस कर सके। लहंगे के साथ सही पर्स चुनकर अपना लुक और भी ग्रेसफुल बनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें