फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन टिप्स: कम समय में होना है तैयार, तो झटपट बनाएं ये हेयर स्टाइल

Sat, 19 Mar 2022 01:25 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
हेयर स्टाइल - फोटो : instagram
त्यौहार का मौसम है। कभी आप मेहमानों का अपने घर पर स्वागत करेंगे तो कभी किसी दोस्त, रिश्तेदार या करीबी के घर होली मिलन के लिए जाने का प्लान बनाएंगे। इस दौरान आप होली में सबसे बेस्ट लुक में नजर आना चाहती हैं। होली के लिए लोग नए कपड़े खरीदते हैं। लेकिन स्टाइलिश लुक के लिए नए कपड़ों की जरूरत नहीं। आप किसी भी आउटफिट में बेस्ट दिख सकती है, इसके लिए एक परफेक्ट हेयर स्टाइल जरूरी है। हालांकि कामकाज और जल्दबाजी में महिलाओं को इतना समय नहीं मिल पाता कि वह अपने बालों को संवारने में ज्यादा समय दे सकें। इसके लिए आपको कुछ आसान और झटपट बनने वाली हेयर स्टाइल के बारे में बताया जा रहा है। ये हेयर स्टाइल कम समय में तैयार की जा सकती हैं और इसमें आपका लुक भी खूबसूरत लगेगा। ऐसे में कहीं बाहर जाना हो, या अचानक घर पर कोई मेहमान आ जाए, आप इस हेयरस्टाइल को झटपट बनाकर खूबसूरत नजर आएगी। चलिए जानते हैं आसान और स्टाइलिश हेयरस्टाइल बनाने का तरीका।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
हेयर स्टाइल - फोटो : instagram
फिश टेल हेयर स्टाइल

इस तरह की हेयर स्टाइल दिखने में खूबसूरत और जटिल लगती हैं लेकिन इसे आप बहुत ही आसानी से मात्र पांच मिनट में बना सकते हैं। बालों को दो भागों में बांट कर दोनों साइड के थोड़े बाल लेकर पतली चोटी बनाते हुए पीछे की ओर ले जाएं। आप चाहें पारंपरिक परिधान हों या वेस्टर्न आउटफिट दोनों पर ही इस तरह की हेयर स्टाइल जचेगी।
विज्ञापन

3 of 7
मेसी हेयर स्टाइल - फोटो : Instagram/madhuridixitnene
मेसी हेयर स्टाइल

आजकल मेसी हेयर स्टाइल काफी ट्रेंड में है। इसे बनाना बहुत आसान होता है। बालों को पारंपरिक साधारण चोटी की तरह ही ढीला गूंथ लें और अंत में रबर बैंड लगा लें। अब इस चोटी में से बालों को और ढीला करते हुए हल्की मेसी हेयरस्टाइल बना लें। आप चाहें तो चोटी को जूड़े की तरह फोल्ड भी कर सकती हैं।

4 of 7
हफ बन - फोटो : instagram
कर्ली साइड पोनीटेल

अगर आपके बाल घुंघराले हैं तो इसे आसानी से बनाया जा सकता है। आम पोनीटेल की तरह की कर्ली साइड पोनीटेल भी बनेगी लेकिन इस पोनीटेल को साइड में बनाएं और अपने एक तरह के कंधे पर रख कर स्मार्ट लुक अपनाएं।
विज्ञापन

5 of 7
हाफ बन - फोटो : instagram/aliaabhatt/
हाफ अप ब्रेडेड बन

इन दिनों हाफ अप ब्रेडेड बन का ट्रेंड हैं।इसमें आधे बालों का बन बनाया जाता है और बाकि के बालों को खुला छोड़ा जाता है। इस हेयर स्टाइल को बनाने के लिए बालों को क्राउन एरिया से एक सेक्शन अलग करके तीन हिस्सों में बांट कर फ्रेंच ब्रेड बना लें। फिर इस चोटी या ब्रेड से बन तैयार करें। बाॅबीपिन की मदद से बन को सेट कर लें।
विज्ञापन

6 of 7
हेयरस्टाइल - फोटो : instagram/emmafallmanstockholm
फ्रिजी लो पोनीटेल

इस हेयर स्टाइल को बनाने के लिए बालों को ऊपर और नीचे से दो भागों में बांट लें। नीचे के बालों की पोनीटेल बना लें और बाकि के ऊपर वाले बालों का पफ बना लें। और नीचे की पोनीटेल में शामिल करे लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हेयर स्टाइल - फोटो : instagram/deepikapadukon
वेट हेयर स्टाइल 

छोटे बाल हों तो वेट हेयर लुक वाली चोटी बना सकते हैं। इसके लिए टाइट चोटी गूंथ कर आगे से बालों को साइड या सेंटर पार्टीशन कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें