फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hina Khan Wedding Look: बेहद खास है हिना खान का वेडिंग लुक, यदि आप भी बनने वाली हैं दुल्हन तो लें टिप्स

Thu, 05 Jun 2025 10:22 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hina Khan Wedding Look: बीती शाम टीवी एक्ट्रेस हिना खान से अपनी शादी की तस्वीरें साझा करके फैंस को सरप्राइज दे दिया। उनका लुक इतना ज्यादा खूबसूरत था, कि कोई भी उनकी तस्वीरों पर प्यार लुटाने से खुद को रोक नहीं पाया।
विज्ञापन
1 of 6
बेहद खास है हिना खान का वेडिंग लुक - फोटो : instagram
Hina Khan Wedding Look:  टीवी से अपने करियर की शुरुआत करके फिल्मों और ओटीटी प्लेटफॉर्म तक पर अपनी अलग पहचान बनाने वालीं हिना खान किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 4 जून को वो अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से संग शादी के बंधन में बंध गई। उन्होंने जैसे ही अपनी शादी की तस्वीरें साझा कीं, तो लोगों ने उनपर प्यार लुटाना शुरू कर दिया। हिना खान का वेडिंग लुक इतना खूबसूरत लग रहा था, कि हर कोई बस उन्हें देखता ही गया।

आलम कुछ ऐसा है कि कल शाम से लेकर अभी तक सोशल मीडिया पर उन्ही की शादी की तस्वीरों ने धूम मचाई हुई है। यदि आपकी भी जल्द शादी होने वाली है और आपको भी हिना के जैसा ही मिनिमल लुक पसंद है तो आप उनके लुक से कुछ टिप्स ले सकती हैं। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
पहले देख लें कैसा था लुक - फोटो : instagram
पहले देख लें कैसा था लुक

सबसे पहले एक नजर डालते हैं हिना के लुक पर कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या पहना था, कि वो सोशल मडिया पर छा गईं। दरअसल, अपनी शादी के लिए उन्होंने मशहूर डिजाइन मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की हुई ओपल ग्रीन रंग की हैंडलूम सिल्क साड़ी कैरी की थी। उनकी इस साड़ी पर सोने और चांदी के धागों से पारंपरिक डिजाइनों की महीन कढ़ाई की गई थी, जो इसकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रही थी।
विज्ञापन

3 of 6
पहले देख लें कैसा था लुक - फोटो : instagram
इसके साथ-साथ हल्के गुलाबी रंग के दुपट्टे को उन्होंने सिर पर अटैच किया था, जिसका बॉर्डर बेहद ही खूबसूरत था। उनकी ज्वेलरी भी मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से ली गई थी, जिस वजह से वो साड़ी के लुक में चार चांद लगा रही थी। हाथों में मिनिमल मेंहदी आजकल ट्रेंड में भी, इसलिए उनका अंदाज भी इसमें काफी प्यारा लग रहा था। यदि आप भी हिना  के वेडिंग लुक से टिप्स लेना चाहती हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें। 

 

4 of 6
ब्राइडल आउटफिट को बनवाएं पर्सनलाइज्ड - फोटो : instagram
ब्राइडल आउटफिट को बनवाएं पर्सनलाइज्ड 

शादी के आउटफिट को बस ऐसे ही नहीं खरीद लें, उसमें पर्सनल टच देने के लिए कुछ अलग सा करें। जैसे कि हिना खान की साड़ी पर सबसे खास था उनका और उनके पति का नाम होना। ये नाम साड़ी पर खूबसूरती से कढ़ाई से लिखा गया। इसमें दोनों के नामों के बीच में अनंत का साइन भी बना था, जो देखने में प्यारा लग रहा था। 

 
विज्ञापन

5 of 6
मेकअप होना चाहिए सटल - फोटो : instagram
मेकअप होना चाहिए सटल

यदि आपको भी मिनिमल ब्राइड बनना पसंद है तो अपने मेकअप को सटल ही रखें। जैसे कि हिना ने अपने मेकअप में हल्का गुलाबी ब्लश, न्यूड लिपस्टिक और कोहल-रिम्ड आंखों का चयन किया था, वैसे ही आप भी कुछ ऐसा ही कर सकती हैं। मिनिमल मेकअप में आपका आउटफिट उभर कर सामने आता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ज्वेलरी भी हो मिनिमल - फोटो : instagram
ज्वेलरी भी हो मिनिमल

यदि साड़ी में शादी करने का विचार है तो अपनी ज्वेलरी को भी मिनिमल ही रखें। एक समय था, जब दुल्हनें भारी ज्वेलरी पहनना पसंद करती थीं। आज के समय में शादी की ज्वेलरी जितनी सिंपल होगी, वो देखने में उतनी ही प्यारी लगेगी। इसे आप दोबारा भी इस्तेमाल कर सकती हैं। 

इन बातों को ध्यान में रखकर आप भी अपनी शादी में हिना खान की तरह खूबसूरत लग सकती हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें