Hair Colour For Summer : मौसम के हिसाब से हर कोई अपने लुक में बदलाव करता है। अगर बात करें लड़कियों की तो चाहे आउटफिट हो या फिर हेयर स्टाइल, गर्मियों वो अपना पूरी लुक ही बदल देती हैं। आज-कल तो तरह-तरह के हेयर कलर भी काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में लड़कियां अलग-अलग हेयर कलर भी ट्राई करती हैं। कई लड़कियां ऐसी भी होती हैं जिन्हें ये समझ नहीं आता कि वो कैसा हेयर कलर कैरी कर सकती हैं।
ऐसे में आज हम आपके इस डाउट को भी दूर कर देंगे। इसके लिए सबसे पहले आप अपनी स्किन टोन को पहचानें। स्किन टोन की पहचान करना बेहद आसान है। अगर आपकी नसें ग्रीन कलर की हैं तो आपकी त्वचा डस्की है। वहीं अगर आपकी नसें ब्लू या पर्पल हैं, तो आप कूलर स्किन टोन की हैं। इसके अलावा अगर आपकी नसें ब्लू और ग्रीन कलर की हैं तो आपका स्किन टोन न्यूट्रल है। तो अगर आपको भी अपनी स्किन टोन का पता चल गया है तो आइए आपको अब इसी हिसाब से हेयर कलर बताते हैं।