Rakhi Gulzar
बहुत सारे लोगों ने राखी और गुलजार दोनों को समझाया कि वे बेटी मेघना (बोस्की) की खातिर समझौता कर लें, लेकिन दोनों अपनी बात पर अड़े रहे। गुलजार का कहना था कि वह तभी राखी को स्वीकार करेंगे, अगर वह फिल्मों में काम नहीं करेंगी। उधर राखी का कहना है, वह कुछ चुनी हुई फिल्मों में जरूर काम करेंगी। बस इसी बात पर दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं। इनके प्यार की कहानी पूरी होने के बाद भी अधूरी रह गई।