फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Grooming Tips: दोस्त की शादी के लिए होना है तैयार तो इन बातों का रख लें ध्यान, लग जाएगी रिश्तों की लाइन

Mon, 14 Apr 2025 02:14 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपके भी जिगरी यार की शादी है तो आपका खास दिखना तो बनता है। इसके लिए आप कुछ बातों को ध्यान में रखकर तैयार हो सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
दोस्त की शादी के लिए होना है तैयार तो इन बातों का रख लें ध्यान - फोटो : instagram
Grooming Tips: शादियों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में लोगों ने भी इसकी तैयारी शुरू कर ली है। रिश्तेदारों की शादी में जाने के लिए लड़के भले ही उत्साहित न हो, लेकिन जब बात दोस्त की शादी की आती हो तो लड़के काफी काफी एक्साइटेड हो जाते हैं। इसके लिए वो काफी तैयारी करते हैं, क्योंकि दोस्त की शादी में उनका खास दिखना भी बनता है।

यदि आपके भी दोस्त की शादी होने वाली है, तो आपको तैयार होते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। यदि आप इन बातों का ध्यान रखकर तैयार होंगे, तो आपका लुक काफी स्टाइलिश लगेगा और आपके लिए रिश्तों की लाइन लग जाएगी। फिर क्या पता अगला शादी का नंबर आपका ही लग जाए। 
विज्ञापन

2 of 6
सही आउटफिट का करें चयन - फोटो : instagram
सही आउटफिट का करें चयन

लड़कियां शादी की हर रस्म के हिसाब से अपना आउटफिट चुनती हैं, जबकि लड़के इस बात पर ध्यान ही नहीं देते। ऐसे में आपको अपनी दोस्त की शादी के लिए रस्मों के हिसाब से खरीदारी करनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
सही आउटफिट का करें चयन - फोटो : instagram
जैसे कि हल्दी के दिन पीले रंग का कुर्ता, मेहंदी के दिन हरा और शादी में अपनी पसंद और थीम के हिसाब से ही कपड़े पहनें। इसके लिए कुर्ता-पायजामा, नेहरू जैकेट, शेरवानी या इंडो-वेस्टर्न सूट परफेक्ट विकल्प है। आप चाहें तो सिंपल फॉर्मल आउटफिट कैरी कर सकते हैं। 

 

4 of 6
हफ्ते भर पहले स्किन केयर रूटीन फॉलो करें - फोटो : Adobe stock
हफ्ते भर पहले स्किन केयर रूटीन फॉलो करें

यदि आपको अपने दोस्त की शादी में हैंडसम दिखना है तो कम से कम एक हफ्ते पहले से ही स्किन केयर रूटीन फॉलो कर लें। इसके लिए एक बार फेशियल अवश्य कराएं। इसके अलावा सीटीएम रूटीन फॉलो करें, ताकि शादी वाले दिन आपका चेहरा भी दूल्हे के चेहरे की तरह की चमके। यदि फेशियल नहीं कराना चाहते हैं तो फेस मास्क इस्तेमाल करें और स्क्रब भी लगाएं। इससे भी आपका चेहरा खिल उठेगा। 
 
विज्ञापन

5 of 6
दाढ़ी और बाल सेट कराएं - फोटो : Freepik

दाढ़ी और बाल सेट कराएं

शादी वाले दिन से ठीक एक दिन पहले ही अपनी दाढ़ी और बाल को सेट कराएं। इन्हें सेट कराते समय किसी तरह का कोई एक्सपेरिमेंट नहीं करें। एक्सपेरिमेंट करने से आपका लुक बिगड़ भी सकता है। इसलिए जैसा लुक आपपर जचता है, उसे ही कैरी करें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हल्का मेकअप है जरूरी - फोटो : Adobe stock
हल्का मेकअप है जरूरी

लड़कों को ये सबसे बड़ा डाउट रहता है कि मेकअप सिर्फ लड़कियों के लिए है। जबकि शादी-विवाह जैसे मौकों पर मेकअप काफी अहम माना जाता है। खासतौर पर यदि आपके चेहरे पर डार्क सर्कल हैं, दाग-धब्बे हैं या अन्य परेशानी है। तो आप मेकअप का इस्तेमाल करके इन परेशानियों को छिपा सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें