फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Groom Styling Tips: 90% लड़के पगड़ी खरीदते समय करते हैं गलती, शॉपिंग के लिए जा रहे हैं तो ध्यान रखें ये बातें

Tue, 02 Sep 2025 03:40 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Groom Styling Tips: पगड़ी दूल्हे के लुक को अलग बनाने का काम करती है, ऐसे में इसे खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखें। 
विज्ञापन
1 of 6
90% लड़के पगड़ी खरीदते समय करते हैं गलती - फोटो : Adobe stock
Groom Styling Tips: ऐसा कहा जाता है कि लड़कियों के लिए उनकी शादी का दिन सबसे खास होता है, क्योंकि इस दिन के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। ऐसे में अपनी शादी के लिए लड़कियां महीनों पहले से तैयारी शुरू कर देती हैं। उन्हें महीनों लगते हैं ये जानने में कि उन्हें शादी के लिए कैसा आउटफिट चाहिए और उसके साथ मेकअप और ज्वेलरी कैसी होनी चाहिए।

पर, आज के समय में दूल्हे भी अपने वेडिंग लुक का खास ध्यान रखते हैं, क्योंकि दुल्हन की तरह उनके लिए भी शादी का दिन बेहद खास होता है, और सभी की नजर उनपर भी होती है। दूल्हे को तैयार होने के लिए ज्यादा मेहनत तो नहीं लगती, लेकिन अगर उनका साफा या पगड़ी सही नहीं होगी, तो उनका पूरा लुक बिगड़ जाएगा। इसी के चलते हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे, आपको अपने लिए साफा खरीदना है। इन बातों का ध्यान रखकर आप अपने लुक को क्लासी बना सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
आउटफिट के हिसाब से हो - फोटो : instagram- Alia Bhatt
आउटफिट के हिसाब से हो

पगड़ी कभी भी पहले नहीं खरीदें। इस बात का ध्यान रखें कि पगड़ी का रंग आपके आउटफिट के हिसाब से होना चाहिए। पगड़ी का रंग न तो बहुत कंट्रास्ट अच्छा लगता है और ना ही बिल्कुल मैचिंग। इसलिए ट्राई करके देखें, जो अच्छी लगे उसे ले लें। बिना आउटफिट के पगड़ी कतई नहीं लें। 

 
विज्ञापन

3 of 6
सही हो फैब्रिक - फोटो : Adobe stock
सही हो फैब्रिक

पगड़ी का फैब्रिक अगर सही नहीं होगा तो इसे आप पूरे समय पहनकर नहीं रख पाएंगे। इसका फैब्रिक मौसम के हिसाब से ही चुनें। बाजार में पगड़ी कई तरह के फैब्रिक में आती है, इसमें सिल्क, ब्रोकेड, कॉटन, वेलवेट आदि सबसे खास हैं। गर्मी के मौसम में हल्के कपड़े चुनें और सर्दियों में थोड़े हैवी लुक वाली पगड़ी ठीक रहती है।

 

4 of 6
फिटिंग हो सही - फोटो : Adobe stock
फिटिंग हो सही

पगड़ी सही फिटिंग की होना बेहद जरूरी है। अगर ये टाइट होगी तो इसे पहनकर आपका सिर दुखने लगेगा, वहीं अगर आपकी पगड़ी ढीली होगी, तो ये चेहरा कवर कर लेगी। बार-बार इसे एडजस्ट करने से अच्छा है कि आप सही फिटिंग की पगड़ी ही खरीदें। खरीदते समय एक बार इसका ट्रायल अवश्य लें। 

 
विज्ञापन

5 of 6
डिजाइन सही से देखें - फोटो : Adobe stock
डिजाइन सही से देखें

अगर आपकी शेरवानी बहुत हैवी है, तो पगड़ी को सिंपल रखें। वहीं, अगर ड्रेस सिंपल है तो पगड़ी में सजावट होनी चाहिए। जैसे कि अपनी पगड़ी पर कलगी, मोती, या जरी का इस्तेमाल करें ताकि लुक रॉयल लगे। यदि इस बात का ध्यान नहीं रखेंगे तो या तो लुक एकदम फीका लगेगा, वरना फिर ज्यादा चमकेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इन बातों का भी रख सकते हैं ध्यान - फोटो : instagram- Alia Bhatt
 इन बातों का भी रख सकते हैं ध्यान
  • अगर आप ट्रेडिशनल राजस्थानी या पंजाबी स्टाइल चाहते हैं तो प्रोफेशनल पगड़ी बांधने वाले की मदद लें।
  • अगर आप रेड़ीमेड पगड़ी ले रहे हैं, तो ध्यान दें कि वो एडजस्टेबल हो।
  • कलर के चयन में परिवार की थीम या दुल्हन के आउटफिट का भी ध्यान रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें