फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips For Monsoon: बारिश के मौसम में कैसा होना चाहिए स्टाइल ? जानने के लिए पढ़ें ये खबर

Tue, 02 Sep 2025 10:28 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fashion Tips For Monsoon: बरसात में फैशन का मतलब है मौसम के साथ तालमेल बिठाना। सही फैब्रिक और फुटवियर का चयन आपको आराम पहुंचाने के साथ स्टाइल एवं आत्मविश्वास से बाहर निकलने का मौका देता है।
 
विज्ञापन
1 of 7
बारिश के मौसम में कैसा होना चाहिए स्टाइल ?
Fashion Tips For Monsoon: बारिश की बूंदें, मिट्टी की खुशबू और चारों ओर हरियाली मन को तरोताजा कर देती हैं, लेकिन इस खूबसूरत मौसम में कुछ चुनौतियां भी होती हैं, खासकर फैशन को लेकर। बारिश और नमी के बीच स्टाइलिश और कंफर्टेबल रहना आसान नहीं होता, विशेषतौर पर महिलाओं के लिए, जहां ऑफिस, मार्केट या आउटडोर गतिविधियों के लिए कपड़े और जूते, दोनों का चयन मौसम के हिसाब से जरूरी है।

बरसात में सही फैब्रिक और फुटवियर न सिर्फ लुक को आकर्षक बनाते हैं, बल्कि दिन भर आराम और आत्मविश्वास भी देते हैं। जल्दी सूखने वाले कपड़े बरसात में सबसे बड़ी परेशानी होती है कपड़ों के भीगने की। बारिश में गीले कपड़े देर तक सूखें नहीं तो दिन भर की असुविधा तय है। इसलिए इस मौसम में ऐसे फैब्रिक चुनें, जो जल्दी सूख जाएं, हल्के हों और स्किन से चिपकें नहीं।
 
विज्ञापन

2 of 7
नायलॉन और ब्लेंड फैब्रिक - फोटो : instagram
नायलॉन और ब्लेंड फैब्रिक 

 ये कपड़े नमी को आसानी से रिपेल करते हैं और जल्दी सूख जाते हैं। नायलॉन या पॉलिएस्टर ब्लेंड ड्रेसेज और को-ऑर्ड सेट बरसात में बेहतरीन विकल्प हैं

 
विज्ञापन

3 of 7
हल्के कॉटन और लिनेन - फोटो : instagram
हल्के कॉटन और लिनेन 

 अगर आप नैचुरल फैब्रिक पसंद करती हैं तो हल्के कॉटन या लिनेन के आउटफिट चुनें, जो बहुत पतले हों और फुल-लेंथ से छोटे हों, ताकि जल्दी सूख सकें।

 

4 of 7
फ्लोरल और ब्राइट प्रिंट्स - फोटो : instagram
फ्लोरल और ब्राइट प्रिंट्स

बारिश के धुंधले मौसम में चमकीले रंग और फ्लोरल प्रिंट लुक को ताजगी और ऊर्जा देते हैं। पीला, पिंक, रेड या ग्रीन जैसे रंग न केवल ट्रेंडी लगते हैं, बल्कि मौसम के मूड को भी हल्का करते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
क्रॉप्ड बॉटम और शॉर्ट ड्रेस - फोटो : instagram
क्रॉप्ड बॉटम और शॉर्ट ड्रेस

 बरसात में कपड़ों की लंबाई का चयन भी उतना ही अहम है, जितना फैब्रिक का। घुटने या टखने तक की पैंट और शॉर्ट कुर्तियां पानी में भीगने से बचाती हैं, इसलिए क्रॉप्ट बॉटम और शॉर्ट ड्रेस बरसात में बेहतर विकल्प हैं। ढीले सिल्हूट में हवा का सर्कुलेशन होता है, जिससे नमी और पसीना महसूस नहीं होता। फ्रॉक स्टाइल कुर्तियां या शॉर्ट काफ्तान हल्के होने के साथ स्टाइलिश लुक भी देते हैं। बारिश के पानी या कीचड़ से गंदे होने का खतरा भी कम करते हैं।

 
विज्ञापन

6 of 7
स्टाइल और सेफ्टी - फोटो : instagram
स्टाइल और सेफ्टी

गीली सड़कों और फिसलन में सही फुटवियर आपकी चाल को सुरक्षित और आरामदायक बनाता है। वाटर-रेजिस्टेंट मटीरियल, जैसे पीवीसी, रबर या प्लास्टिक बेस्ड फुटवियर बारिश के लिए सबसे अच्छे होते हैं। ये जल्दी सूख जाते हैं और पानी से खराब नहीं होते। जेली फ्लैट्स और रेन बूट्स भी अच्छे विकल्प हैं।

जेली फ्लैट्स आरामदायक होने के साथ-साथ पैरों को पानी से बचाते हैं। वहीं, पारदर्शी रेन बूट्स को आप रंग-बिरंगे मोजों के साथ पेयर करके स्टाइलिश बना सकती हैं। ग्रिप वाली सैंडल भी पहन सकती हैं, जो पानी में सूजन और दुर्गंध से बचाती है। ऊंची हील वाले जूतों से बचें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अतिरिक्त टिप्स - फोटो : Adobe stock
अतिरिक्त टिप्स

- बैग के लिए वाटरप्रूफ और जिप-क्लोजर वाले विकल्प चुनें।
- धातु के बजाय रेजिन या प्लास्टिक ज्वेलरी पहनें, ताकि नमी में खराब न हों।
- हल्के और आसानी से फोल्ड होने वाले रेन कोट या पोंचो साथ रखें, ताकि अचानक बारिश होने पर भीगने से बच सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें