Groom Makeup: शादी का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में हर होने वाले दूल्हे और दुल्हन अपनी शादी के दिन को और खास बनाने में लगे हैं। हर कोई ये चाहता है कि शादी के दिन वो सबसे अलग और सबसे खास दिखें। इसी की तैयारी उन्होंने शुरू कर दी है।
अगर बात की जाए होने वाली दुल्हनों की तो हर दुल्हन अपनी शादी के लिए सबसे बेस्ट पार्लर को बुक करती है, ताकि उसका मेकअप लंबे समय तक चले और वो सबसे खूबसूरत दिखें लेकिन होने वाले दूल्हे इस बात का ख्याल नहीं रखते।
ज्यादातर लड़कों तो ये पता ही नहीं होता कि शादी के दिन उन्हें भी मेकअप कराना होता है, ताकि वो भी दुल्हन को टक्कर दे पाएं और अपनी जिंदगी के खास दिन सबसे स्मार्ट दिखें। हालांकि लड़कों को पार्लर जाकर मेकअप करना पसंद भी नहीं होता। ऐसे में आज के लेख में हम आपको घर पर मेकअप करने के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। ताकि आप भी अपने स्पेशल दिन स्मार्ट और हैंडसम दिखें।