Garba Nights Dress: हर साल की तरह इस साल भी मां दुर्गा को समर्पित शारदीय नवरात्रि का पर्व 15 अक्तूबर से शुरू हो गया है। इसका समापन 23 अक्तूबर 2023, दिन सोमवार को होगा। शारदीय नवरात्रि में जगह-जगह मां दुर्गा की स्थापना की जाती है।
ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती हैं। इस नवरात्रि में कई जगह डांडिया और गरबा नाइट का आयोजन किया जाता है। हर जगह महिलाएं और पुरुष दोनों ही डांडिया व गरबा के लिए उत्साहित रहते हैं। इसके लिए वो पारंपरिक परिधानों की शॉपिंग करते हैं।
वैसे तो ज्यादातर महिलाएं डांडिया और गरबा नाइट में लहंगा-चोली ही पहनना पसंद करती हैं, लेकिन अगर आप इस बार कुछ अलग पहनना चाहती हैं तो ये लेख आपके लिए है। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आउटफिट दिखाने जा रहे हैं जो आप डांडिया और गरबा नाइट में पहन सकती हैं।
विज्ञापन
2 of 7
Indo western Sharara Suit
- फोटो : instagram
इंडो वेस्टर्न शरारा सूट
अगर आप कुछ पारंपरिक पहनना नहीं चाहतीं तो आप इंडो वेस्टर्न शरारा सूट का चयन कर सकती हैं। इसे पहनकर आपका लुक भी ग्लैमरस लगेगा।
विज्ञापन
3 of 7
शरारा
- फोटो : instagram
शरारा सूट
इस तरह का शरारा सूट पहनने में कमाल का लगता है। आप इसे कम दामों में भी आसानी से खरीद सकती हैं।
4 of 7
लाॅन्ग स्कर्ट
- फोटो : instagram
स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप
अगर आप कुछ हल्का पहनना चाहती हैं तो स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप पहनना एक बेहतर विकल्प है। इस तरह के आउटफिट आपको बाजार में मिल जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 7
anarkali suit
- फोटो : instagram
अनारकली सूट
इस तरह का अनारकली सूट पहनने में काफी सहज लगता है। इसे पहनने के बाद भी आप आसानी से गरबा कर सकती हैं। इसके साथ ज्यादा हैवी ज्वेलरी कैरी ना करें।
विज्ञापन
6 of 7
shirt with lehenga
- फोटो : instagram
लहंगे के साथ शर्ट
अगर आप लहंगे को अलग स्टाइल से पहनना चाहते हैं तो इसके साथ ब्लाउज की बजाए शर्ट पहनकर गरबा नाइट में जाएं। इसस आपका लुक काफी अलग दिखेगा।