फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GQ Award 2019: फैशन में सोनम कपूर को मात दे गईं कटरीना कैफ, देखिए रेड लुक की तस्वीरें

Mon, 03 Jun 2019 01:36 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड की फैशन दिवाओं ने हाल ही में हुए GQ 100 बेस्ट ड्रेस्ड 2019 में अपनी मनमोहक अदाओं और गजब के स्टाइल से जलवे बिखेरे। इस समारोह में कटरीना कैफ से लेकर सोनम कपूर और 'वेब सेंसेशन' सोभिता धूलिपाला ने एक से बढ़कर एक स्टाइलिश ड्रेस में शिरकत करके अवार्ड सेरेमनी में चार चांद लगा दिए। सितारों की चकाचौंध भरी फैशनेबल महफिल में सेक्विन जंपसूट से लेकर डिजाइनर पैंटसूट तक देखने को मिला। 
विज्ञापन

2 of 6
GQ 100 बेस्ट ड्रेस्ड 2019 अवार्ड सेरेमनी में सान्या मल्होत्रा साशे द्वारा डिज़ाइन की गई स्ट्रैपलेस ड्रेस में दिखाई दीं। लुक को सिल्वर एंकल-स्ट्रैप सैंडल के साथ अक्सेसराइज़ किया गया था।मिनिमल मेकअप और कर्ली हेयर स्टाइल में सान्या ने काफी आकर्षित किया। 
विज्ञापन

3 of 6
बात कान फेस्टिवल की हो या जीक्यू रेड कारपेट की हुमा कुरैशी लगातार अपने ड्रेसिंग सेंस से इंप्रेस कर रही हैं। सेक्विन जंपसूट और हाई पोनीटेल में हमे का अंदाज देखते बनता है। जंपसूट Alexander Terekhov ने डिज़ाइन किया था और लुक को Mohit Rai ने स्टाइल किया। लुक के सिंपल और अट्रैक्टिव रखते हुए मिनिमल मेकअप किया गया था और एक्सेसरी का इस्तेमाल नहीं किया। 
 

4 of 6
वेब सेंसेशन और अमेज़न वेब सीरीज 'मेड इन हेवन' फेम सोभिता धूलिपाला के ड्रेसिंग ने ज्यादा आकर्षित नहीं किया। ब्लैक पैंट सूट और रेड लिपस्टिक में सोभिता उतना अच्छा नहीं कर पाईं जितनी उनसे उम्मीद थी। 

 
विज्ञापन

5 of 6
फिटनेस फ्रिक और स्टाइल डीवा कटरीना कैफ निखिल थंपी के डिज़ाइनर सूट में कहर ढा रही थीं। कमर के पास स्लिट स्टाइल लुक को काफी यूनिक लगा। ओपन हेयर स्टाइल, स्मोकी आईलाइनर के साथ लुक को भावना शर्मा ने स्टाइल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बॉलीवुड की मसकली सोनम कपूर पति आनंद आहूजा संग बेहद कासुअल लुक में नजर आईं। फेंटी कोरल पैंट सूट और स्पोर्टी शूज में सोनम अपने रेगुलर लुक से काफी अलग नजर आईं। सूट पर डिफरेंट बेल्ट, मिनिमल मेकअप, डिसेंट एक्सेसरी और बन में सोनम काफी अच्छी लग रही थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें